एक्सप्लोरर

मोदी बोले- ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने पर मुझे गिरफ्तार करें, ममता ने पूछा- क्या राम BJP के चुनावी एजेंट हैं?

ममता ने अपनी चुनावी रैली में कहा है कि बीजेपी पांच सालों में एक राम मंदिर नहीं बनवा सकी, फिर भी वे ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते फिरते हैं.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है. कल एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि मैं जय श्रीराम का नारा लगाता हूं. अगर ममता में हिम्मत है तो वह मुझे गिरफ्तार करें. इसपर ममता ने पीएम मोदी को जवाब दिया है और पूछा है कि क्या चुनाव आने पर राम बीजेपी के चुनावी एजेंट बन जाते हैं?

चुनाव आने पर बीजेपी के चुनावी एजेंट बन जाते हैं राम चंद्र ?- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि  ‘जय श्री राम’ बीजेपी का नारा है और वह हर व्यक्ति को यह नारा लगाने के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही है. ममता ने चुनावी रैलियों में पूछा, ‘‘क्या चुनाव आने पर राम चंद्र बीजेपी के चुनावी एजेंट बन जाते हैं?’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं, वो बोलने के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जा सकता.

मैं सड़े हुए मोदी या सड़ी हुई बीजेपी का नाम नहीं जपूंगी- ममता

ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की संस्कृति कभी ऐसी नहीं रही है जो भगवा पार्टी बनाना चाह रही है. उन्होंन कहा बंगाल के लोगों का नारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का ‘वंदेमातरम’ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस का ‘जय हिंद’ है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपका नारा क्यों बोलूं? मैं सड़े हुए मोदी या सड़ी हुई बीजेपी का नाम नहीं जपूंगी. वे बंगाल की संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं.’’

राम मंदिर बनवा नहीं सके, ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते फिरते हैं- ममता

ममता ने कहा, ‘‘जब हम दुर्गा पूजा करते हैं तो हम जय मां दुर्गा कहते हैं. जब हम काली पूजा करते हैं तो हम ‘जय मां काली’ कहते हैं, लेकिन हम भाजपा की तरह हमेशा एक ही नारा नहीं देते हैं.’’  अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बीजेपी के वादे पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने राज्य में दक्षिणेश्वर, तारापीठ और कंकालीतला में काली मंदिरों का पुनरोद्धार कराया, लेकिन ‘‘बीजेपी पांच सालों में एक राम मंदिर नहीं बनवा सकी, फिर भी वे ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते फिरते हैं.’’

पीएम मोदी ने राज्य में चुनावी रैलियों में कहा कि बंगाल में लोगों को ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने दिया जा रहा. उन्होंने कहा कि यहां सार्वजनिक स्थानों पर ‘जय श्री राम’ बोलना अपराध समझा जाने लगा है.

यह भी पढ़ें-

राजीव गांधी को लेकर मोदी की चुनौती पर बोले राहुल- ‘शहीद’ पिता का अपमान करने वाले मोदी के लिए प्यार

बीजेपी हर व्यक्ति को ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए बाध्य करने की कोशिश कर रही है: ममता बनर्जी यूपी: प्रियंका पर योगी का तंज, 'कांग्रेस की शहजादी के 'वोटकटवा' का जवाब जनता 'मुंहनोचवा' जैसा देगी पांचवें चरण में हुई बंपर वोटिंग, 2014 के मुकाबले एक फीसदी ज्यादा लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget