एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: कल देर से आएंगे चुनाव के नतीजे, जानिए क्या है वजह

लोकसभा चुनाव 2019 में कल वो दिन है जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है. कल वोटों की गिनती होगी और पता चल जाएगा की जनता ने किसको इस बार चुना है. लेकिन कल नतीजों की घोषणा होने में चार से पांच घंटों की देरी होगी. ऐसा क्यों होगा आइए जानते हैं.

नई दिल्ली: लोकतंत्र का महापर्व खत्म होने के बाद कल यानि 23 मई को नतीजे आएंगे. नतीजों का इंतजार न सिर्फ उम्मीदवारों और उनकी पार्टियों को है बल्कि देश की जनता भी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रही है. वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी, लेकिन नतीजे आने में इस बार देर लगेगी. इस बार चुनाव के फाइनल नतीजे आने में चार से छह घंटे की देरी हो सकती है. आखिर यह देरी क्यों होगी आइए जानते हैं.

क्यों होगी इस बार देरी

देरी का कारण सुप्रीम कोर्ट का वह फैसला है जिसमें निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच वीवीपैट मशीनों और ईवीएम नतीजों का मिलान करना अनिवार्य होगा. इसी कारण जब कल EVM की गिनती खत्म हो जाएगी तब वीवीपैट रिज़ल्ट से उसे मैच किया जाएगा. इस प्रक्रिया की वजह से नतीजे देर से आएंगे.

इस प्रक्रिया में लगेगा 4 से 6 घंटे से ज्यादा का समय

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच वीवीपैट मशीनों और ईवीएम नतीजों का मिलान करने में तकरीबन 4 से ज्यादा का समय लगेगा. ऐसे में कल फाइनल नतीजे चार से छह घंटे लेट आएंगे. यानि देर शाम या रात तक आने वाले नतीजों के एलान में देर रात तक का समय लग सकता है.

हाल के दिनों में लगातार राजनीतिक दल वोटिंग मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते रहे हैं. मंगलवार (21 मई) को भी 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से ईवीएम के मुद्दे पर मुलाकात की. इस दौरान विपक्षी पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि वीवीपैट का मिलान वोटों की गिनती शुरू होने से पहले हो, ना कि काउंटिंग के बाद में. इसकी मांग इसलिए की जा रही है क्योंकि वीवीपैट इस बात को तय करने में मददगार होगी कि ईवीएम में मतदाता ने जिस दल को वोट दिया है वो वीवीपैट से मैच कर रहा है या नहीं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

बता दें कि इससे पहले VVPAT से मिलान को लेकर 21 विपक्षी दलों ने सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी देकर मांग की थी कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के 50 फीसदी वोटों को वीवीपैट के साथ मिलान किया जाए, लेकिन चुनाव आयोग का कहना था कि पचास फीसदी ईवीएम और वीवीपैट को मैच करने में कम कम पांच दिन लग जाएंगे जिससे नतीजे आने में देरी हो जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच ईवीएम और वीवीपैट में पड़े वोटों की जांच की जाए. चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पांच-पांच वीवीपैट का चयन बिना किसी क्रम के किया जाएगा और ईवीएम और वीवीपैट के नतीजों को मैच किया जाएगा.

कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

मतगणना के दिन 23 मई को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने के बाद शुरू में डाकमत पत्रों की काउंटिंग होगी, उसके बाद ईवीएम से मतगणना होगी. हर चरण मिले मतों की घोषणा की जाएगी. मतगणना के दौरान 100 मीटर के दायरे में बिना अनुमति के कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget