एक्सप्लोरर

Full Details: 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग शुरू, जानिए चौथे चरण का A टू Z ब्यौरा

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में वोटिंग शुरू हो गया है. आज देश 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग है. ऐसे में आइए जानते हैं इस चौथे चरण से जुड़ी A टू Z जानकारी.

Lok Sabha Election 2019:  लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. इस चरण में 13 करोड़ वोटर्स 943 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इस चरण में महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि उत्तरप्रदेश और राजस्थान की 13-13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 2014 के नतीजों के आधार पर चौथे चरण में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए सबसे मजूबत है, तो वहीं कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों से भी पीछे नज़र आ रही है. आइए जानते हैं चौथे चरण के बारे में A टू Z.

किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग

राजस्थान: 13 उत्तर प्रदेश: 13 महाराष्ट्र: 17 बिहार: 5 ओडिशा: 6 पश्चिम बंगाल: 8 झारखंड: 3 मध्य प्रदेश: 6 जम्मू कश्मीर: 1 जम्मू-कश्मीर-1

2014 में किसने कितनी सीटें जीती

बीजेपी: 46 कांग्रेस: 2 शिवसेना: 9 एलजेपी: 2 बीजेडी: 6 टीएमसी: 6 एसपी: 1

23 फीसदी उम्मीदवार दागी

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इस चरण के 928 में से 23 फीसदी यानी कि 210 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 17 फीसदी यानी 158 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. शिवसेना और बीजेपी ने इस चरण में 46 फीसदी आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है.

33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

इस चरण के 928 में से करीब 33 फीसदी यानी 306 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं. चौथे चरण के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.53 करोड़ रुपये हैं. इस चरण में करोड़पतियों को टिकट देने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस दोनों सबसे आगे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के 57 में से 50-50 उम्मीदवारों ने अपने करोड़पति होने की जानकारी दी है. बीएसपी इस मामले में तीसरे नंबर पर है और उसके 54 में से 20 उम्मीदवार करोडपति हैं. हालांकि 3 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनके पास किसी तरह की कोई संपत्ति नहीं है.

14 उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री

इस चरण में चुनाव लड़ने वाले 14 उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री है. इसके अलावा 162 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है. 201 उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है, जबकि 77 उम्मीदवारों ने प्रोफेशनल कोर्स में ग्रेजुएशन किया है. इस चरण में 9 उम्मीदवार निरक्षर हैं, इसका मतलब है कि उन्होंने कोई पढ़ाई नहीं की.

VIP कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर

इस चरण में बीजेपी के गिरिराज सिंह, सीपीआई के कन्हैया कुमार, आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, बीजेपी के नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की किस्मत दांव पर है. एमपी के सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, फर्रुखाबाद से कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद, जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, आसनसोल से बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री मुनमुन सेन, मिलिंद देवड़ा, उर्मिला मातोंड़कर जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत भी चौथे चरण में एवीएम में कैद हो जाएगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget