एक्सप्लोरर

मुझे EVM मशीन के कामकाज पर कोई संदेह नहीं है- अजित पवार

अजित पवार ने कहा, ''कई लोगों को ईवीएम पर संदेह है. उन्हें लगता है कि इसमें छेड़छाड़ की जा सकती है, जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है. उन्होंने कहा, अगर ऐसा होता, तो वे (बीजेपी) पांच राज्यों में चुनाव नहीं हारते.''

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की ईवीएम के उपयोग पर अलग-अलग राय हैं. अजित पवार का कहना है कि उन्हें ईवीएम मशीन के कामकाज को लेकर कोई संदेह नहीं है. अजित पवार ने बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि अगर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में छेड़छाड़ की जा सकती है तो वे पांच राज्यों में चुनाव नहीं हारते. महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राज्यों का नाम नहीं बताया.

पिछले साल नवंबर और दिसंबर में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हुए थे. बीजेपी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवा दी थी और अन्य दो राज्यों में भी अपनी छाप छोड़ने में असफल रही. एनसीपी प्रमुख शरद पवार उन प्रमुख विपक्षी नेताओं में से हैं, जो चुनावों में ईवीएम के उपयोग पर सवाल उठाते रहे हैं और फिर से मतपत्रों के जरिये चुनाव कराने का पक्ष लेते रहे हैं. पिछले हफ्ते भी उन्होंने ईवीएम को लेकर चिंता व्यक्त की थी.

अजित पवार ने कहा, ''कई लोगों को ईवीएम पर संदेह है. उन्हें लगता है कि इसमें छेड़छाड़ की जा सकती है, जो लोकतंत्र के लिए हानिकारक है.'' उन्होंने कहा, ''मुझे ऐसा नहीं लगता है, लेकिन ये लोग ऐसा कहते रहते हैं. अगर ऐसा होता, तो वे (बीजेपी) पांच राज्यों में चुनाव नहीं हारते.'' यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ईवीएम का बचाव किया है. पिछले साल 30 अक्टूबर को नागपुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, अजित पवार ने कहा था कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से इन मशीनों पर भरोसा है.

अमित शाह के रोड शो में हिंसा पर बोली कांग्रेस- बीजेपी पश्चिम बंगाल में प्रजातंत्र का चीरहरण कर रही है

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget