एक्सप्लोरर

AAP का आरोप- AC गाड़ी में बैठकर हमशक्ल से प्रचार करा रहे थे गौतम गंभीर, ट्वीट किया फोटो

मनीष सिसोदिया ने गंभीर के हमशक्ल की पहचान कांग्रेस नेता के रूप में बताते हुये गंभीर को बीजेपी और कांग्रेस की मिलावट करार दिया. इस मामले में सफाई देते हुये बीजेपी नेता और पूर्वी दिल्ली सीट के प्रभारी राजीव बब्बर ने कहा कि गंभीर की सेहत ठीक नहीं थी.

नई दिल्ली: आप ने पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर द्वारा चुनाव प्रचार में अपने हमशक्ल को शामिल करने का दावा करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. आप ने गंभीर को बीजेपी और कांग्रेस की 'महामिलावट' करार दिया. आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को गंभीर द्वारा चुनाव प्रचार में अपने हमशक्ल को शामिल करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुये कहा कि गंभीर धूप से बचने के लिये अपने हमशक्ल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इतना ही सिसोदिया ने गंभीर के हमशक्ल की पहचान कांग्रेस नेता के रूप में बताते हुये गंभीर को बीजेपी और कांग्रेस की मिलावट करार दिया.

उल्लेखनीय है कि गंभीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चस्पा की गयी हैं. इनमें गंभीर प्रचार वाहन में अंदर बैठे दिख रहे हैं जबकि उनका हमशक्ल वाहन के ऊपर बैठा है. उसे स्थानीय लोग गंभीर समझ कर मालायें पहना रहे हैं.

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''ये कांग्रेस और बीजेपी की महामिलावट है. गौतम गंभीर ए.सी. गाड़ी में नीचे बैठे है. उन्हें धूप में समस्या है. उनकी जगह उनका हमशक्ल टोपी लगाकर खड़ा है. कार्यकर्ता 'डुप्लीकेट' को गौतम गंभीर समझकर माला पहना रहे हैं. जो डुप्लीकेट है वो असल में कांग्रेसी नेता है.''

इस बीच आप नेता दुर्गेश पाठक ने हमशक्ल की पहचान उजागर करते हुये बताया कि उनका नाम गौरव अरोड़ा और वह बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नगर निगम का चुनाव लड़ चुके हैं. पाठक ने ट्वीट कर कहा, ''गौतम गंभीर का डुप्लीकेट, गौरव अरोड़ा है, जो 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार थे.''

पाठक ने पूछा कि, ''कांग्रेस और अजय माकन बीजेपी की क्यों मदद करना चाहते है? क्या डील हुई है?'' इस मामले में सफाई देते हुये बीजेपी नेता और पूर्वी दिल्ली सीट के प्रभारी राजीव बब्बर ने कहा कि गंभीर की सेहत ठीक नहीं थी. अत्यधिक गर्मी से स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से गंभीर कुछ समय के लिये कार में बैठ गये.

दिल्ली: आज से 48 घंटे के लिए 'ड्राई डे', चुनाव के चलते रविवार शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे बार और शराब की दुकानें

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget