एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के नाकामपंथी वार पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- आपने 5 साल में क्या किया- भाषण, विदेश भ्रमण और जुमलेबाजी?

दिल्ली में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. पीएम मोदी के हमले के बाद केजरीवाल ने उनपर जमकर पलटवार किया.

नई दिल्लीः दिल्ली में मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है. बुधवार को दिल्ली में एक रैली कों संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केजरीवाल सरकार को घेरा और कहा कि यहां नाकामपंथी मॉडल ने न सिर्फ अराजकता फैलाई, बल्कि लोगों के साथ विश्वासघात भी किया. पीएम के वार के बाद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उनपर पलटवार किया.

पीएम मोदी का जवाब देते हुए केजरीवाल ने उनपर सवाल उठाए और पूछा कि आपने 5 साल में क्या किया- भाषण, विदेश भ्रमण और जुमलेबाजी? और कुछ? दिल्ली वालों ने कल आपसे तीन सवाल पूछे थे. उनके आपके पास जवाब नहीं हैं.

केजरीवाल ने कहा, ''हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी-अनेक काम किए. आपने 5 साल में क्या किया- भाषण, विदेश भ्रमण और जुमलेबाजी? और कुछ? इसीलिए आज आप फर्जी और झूठे राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हो. दिल्ली वालों ने कल आपसे तीन सवाल पूछे थे. उनके आपके पास जवाब नहीं हैं.''

केजीरवाल पर हमलावर होते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी ने कहा था, ''दिल्ली सरकार चलाने वालों के नाकामपंथी मॉडल ने दिल्ली में न सिर्फ अराजकता फैलाई, बल्कि लोगों के साथ विश्वासघात भी किया है.''

पीएम के भाषण पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ''सर! आपके जुमला-पंथी मॉडल से कहीं अच्छा है हमारा नाकामपंथी मॉडल. पांच साल की सरकार के बाद भी नेहरु को गाली देकर वोट मांग रहे हो आप. आपकी भारतीय जुमला पार्टी की एक भी राज्य सरकार में दिल्ली जैसे सरकारी स्कूल हों तो बताइएगा सर! जी हां. एक भी.''

अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग 'निजी टैक्सी' के रूप में करता था.

पीएम मोदी का दावा, राजीव गांधी ने INS विराट को ‘निजी टैक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया, बीजेपी ने जारी की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget