एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस का प्रचार अभियान सुस्त, अप्रैल से दम भरेगी पार्टी

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तूफानी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, लेकिन इस रेस में कांग्रेस पार्टी अभी पिछड़ती नजर आ रही है. चुनाव प्रचार में देरी पर पार्टी नेताओं का कहना है कि फंड की कमी है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तूफानी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है, लेकिन इस रेस में कांग्रेस पार्टी अभी पिछड़ती नजर आ रही है. चुनाव प्रचार में देरी का कारण पार्टी नेता फंड की कमी को बता रहे हैं. हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है अप्रैल के पहले सप्ताह से कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ेगा. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 अप्रैल को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे और इसके कुछ दिनों बाद पार्टी अपना नारा और पोस्टर जारी करेगी.

पार्टी के घोषणापत्र जारी करने के लिए मद्देनजर कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां तेज हो गई हैं. जहां तक प्रचार का सवाल है कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने करीब दस नारे तय किए हैं. एक नारा मुख्य होगा. अप्रैल के पहले हफ्ते में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी स्वंय लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का नारा और पोस्टर जारी करेंगे.

चुनाव प्रचार में देरी पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि राहुल और प्रियंका प्रचार कर रहे हैं. बीजेपी की तुलना में हम पीछे हैं क्योंकि उनके पास बहुत पैसा है. बीजेपी सबसे बड़ी विज्ञापनदाता के तौर पर उभर कर आई है. 90 फीसदी हेलीकॉप्टर बीजेपी ने बुक करवा लिए हैं. इलेक्टोरल बांड का अधिकतम पैसा भी बीजेपी को मिला.

कांग्रेस पार्टी के प्रचार का जिम्मा मुख्य रूप से 'दो परसेप्ट और सिल्वर पुश' नाम की दो विज्ञापन कंपनियों को दिया गया है. इसके अलावा भी कुछ छोटी कंपनियों को भी प्रचार सामग्री बनाने का काम दिया गया है. पार्टी एक बार नारा और पोस्टर जब जारी कर देगी इसके बाद देश भर में कांग्रेस के होर्डिंग, टीवी, रेडियो और अखबार पर पार्टी के विज्ञापन नजर आने लगेंगे. इस बार के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मीडिया कवरेज और प्रचार पर नजर रखने के लिए वॉर रूम तैयार कर रही है. यह 24 घंटे काम करेगी.

चुनाव प्रचार पर कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का कहना है कि हमारा प्रचार चल रहा है. हमने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. हम जुमलों पर नहीं अपने विजन के साथ लोगों के पास जाएंगे. अपने प्रचार में हम लोगों को मोदी सरकार के वादों की याद दिलाएंगे और बताएंगे कि कांग्रेस की सरकार सच्ची सरकार होगी.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक तीन बड़े वादे सामने आ चुके हैं. इसमें गरीबों को हर महीने 6 हजार रुपए, महिलाओं को संसद में 33 फीदसी आरक्षण और नए बिजनेस स्टार्ट करने के लिए परमिशन की जरूरत को पहले तीन साल तक खत्म करना प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें-

अब भारत के इन 1,000 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में पाएं Wi-Fi की सुविधा, ये है पूरी जानकारी अरुणाचल प्रदेश: पीएम मोदी ने कहा- 'भारत के विकास और सफलता से दुखी है विपक्ष' जेट एयरवेज: 1000 से अधिक पायलटों ने दी विमान नहीं उड़ाने की धमकी, ये है वजह  देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget