एक्सप्लोरर

कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- इन्होंने वायुसेना के विमान को टैक्सी बनाया

कांग्रेस पार्टी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है. पार्टी ने प्रधानमंत्री पर इंडियन एयरफोर्स के विमान के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगाया.

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है. पार्टी ने प्रधानमंत्री पर इंडियन एयरफोर्स के विमान के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एयर फोर्स के विमान का खुद की टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना के विमान का इस्तेमाल मात्र 744 रुपए देकर किया है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "आपने (मोदी जी) इंडियन एयरफोर्स के विमान को खुद का टैक्सी बना दिया. मात्र 744 रुपए देकर आपने वायुसेना के विमान का इस्तेमाल किया. आप अपने कामों से परेशान हैं इसलिए दूसरों पर ऊंगली उठा रहे हैं. अब आपका अंतिम सहारा लोगों को मुद्दों से भटकाना है."

कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, कहा- इन्होंने वायुसेना के विमान को टैक्सी बनाया

इससे पहले सुबह में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर करारा प्रहार किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार में अपनी योजनाओं का नाम नहीं ले पा रहे हैं और छुपने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं. पवन खेड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी बोफोर्स पर बहस के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी की तरह डरपोक नहीं है और बोफोर्स पर बहस के लिए तैयार है. कांग्रेस प्रवक्ता ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह राफेल पर बहस डर के कारण नहीं कर रहे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग ‘निजी टैक्सी’ के रूप में करते थे. इसके बाद से कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी पर हमलावर हो गई है. यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का दावा, राजीव गांधी ने INS विराट को ‘निजी टैक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया, बीजेपी ने जारी की तस्वीर चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के कपाट खुले, बाबा के दर्शन के लिए जुटने लगे भक्त आंध्र प्रदेश के CM नायडू का दावा- 'देश में बनेगी गैर-बीजेपी सरकार, ममता बनर्जी निभाएंगी बड़ी भूमिका' देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'

'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Embed widget