एक्सप्लोरर

यूपी में आज से कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी शुरुआत, राहुल भी रहेंगे मौजूद

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह 'न्याय' के तहत देश के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देगी.

आगरा: कांग्रेस आज से सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 'न्याय यात्रा' की शुरुआत करेगी. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज आगरा के बाह में रैली को संबोधित करेंगी और कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगी. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्वी उत्तर प्रदेश महासचिव-प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे. सभी संसदीय क्षेत्रों में निकाली जाएगी 'न्याय यात्रा'  लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक रही कांग्रेस अपनी महत्वाकांक्षी 'न्यूनतम आय योजना' (न्याय) के वादे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के मकसद से आज से राज्य में 'न्याय यात्रा' निकालेगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक 'न्याय यात्रा' का यह कार्यक्रम कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना का हिस्सा है. यह यात्रा राज्य के उन सभी संसदीय क्षेत्रों में निकाली जाएगी जहां अगले छह चरणों मे चुनाव हो रहे हैं. आगरा के फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर मैदान में आगरा के फतेहपुर सीकरी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर चुनाव लड़ रहे हैं. कई संसदीय क्षेत्रों में खुद प्रियंका भी इस यात्रा में शामिल हो सकती हैं. दरअसल, अब लोकसभा चुनाव के छह चरणों की वोटिंग बाकी है. पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए.पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक हर क्षेत्र में चुनाव प्रचार खत्म होने तक यह 'न्याय यात्रा' चलेगी और इसमें सबंधित क्षेत्र के सभी प्रमुख नेता, कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के लोग शामिल होंगे. सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देगी कांग्रेस इस यात्रा के तहत जमीनी स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं की जाएंगी, पर्चे बांटे जाएंगे और जन संवाद कार्यक्रमों के आयोजन होंगे. इसके साथ ही इस यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा. इसमें भारतीय युवा कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम और प्रदेश संगठन के लिए कार्यरत सोशल मीडिया टीम प्रमुख जिम्मेदारी निभाएंगी. गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह 'न्याय' के तहत देश के पांच करोड़ सबसे गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देगी. यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का बड़ा एलान, सरकार बनी तो बनाएंगे 'प्रवासी भारतीय मंत्रालय' PM मोदी का गठबंधन पर वार, कहा '40 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने वाले पीएम बनने का सपना देख रहे हैं' बेटे को टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की, हिसार में तीन परिवारों के बीच हो सकता है मुकाबला कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल बोले- देश बचाने के लिए अंत तक कोशिश जारी रहेगी बड़ी खबर देखिए फटाफट अंदाज में-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
Embed widget