एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा, 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 96 सीटों पर होगी वोटिंग

दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की आठ, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर की दो, मणिपुर, त्रिपुरा और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान होगा.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार मंगलवार शाम को थम गया जिसमें 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा. दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की आठ, असम, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन, जम्मू-कश्मीर की दो, मणिपुर, त्रिपुरा और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान होगा. ओडिशा के 35 विधानसभा क्षेत्रों में भी उसी दिन चुनाव होगा.

इन पर रहेगी सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने पिछले कुछ दिन में देशभर में दौरे कर अपने अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया और जनता से वोट मांगे. इस दौर में प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, सदानंद गौडा और पी राधाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली और राज बब्बर, नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी नेता हेमा मालिनी और द्रमुक के दयानिधि मारन, ए राजा तथा कनिमोई शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती और सपा नेता आजम खान को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अलग-अलग समय के लिए चुनाव प्रचार से रोका है. इसके बाद नेताओं ने प्रचार से तो दूरी बनाई लेकिन अन्य तरीकों से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

मायावती के भतीजे ने अपना पहला चुनावी भाषण दिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने नगीना में अपना पहला चुनावी भाषण दिया. पहले इस सभा को बीएसपी अध्यक्ष को ही संबोधित करना था. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने रामपुर में चुनाव आयोग के आदेश की आलोचना की. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने लखनऊ के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की. ओडिशा में विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गंजाम जिले में अपने गृहक्षेत्र हिंजली से और बरगढ़ के बिजेपुर से मैदान में हैं. लोकसभा सीटों के लिए जहां पांच महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं विधानसभा सीटों के लिए 25 महिला प्रत्याशी हैं.

चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम को वेल्लूर लोकसभा सीट पर अत्यधिक धन के इस्तेमाल के आरोपों के चलते मतदान निरस्त कर दिया. अधिकारियों ने यहां एक द्रमुक नेता के सहयोगी के ठिकाने से 10 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की है.

पीएम मोदी को आशीर्वाद दें, उनके हाथों में देश सुरक्षित है- रामदेव

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget