एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: भाजपा अमेठी के जरिये कांग्रेस की नब्ज पर चोट करने की जुगत में

भाजपा जहां पिछले 15 साल से सांसद राहुल पर अमेठी के विकास पर ध्यान ना देने का आरोप लगाकर उनकी नाकामियां गिना रही है, वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने पिछले पांच साल में अमेठी को कुछ देने के बजाय विकास परियोजनाएं वापस लेकर उससे काफी कुछ छीना ही है.

लखनऊ: ‘कांग्रेस मुक्त भारत‘ का नारा देने वाली भाजपा की खास नजर आसन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट छीनकर कांग्रेस की नब्ज पर चोट करने पर लगी है, मगर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अक्सर मौजूदगी के बावजूद नेहरू-गांधी परिवार के इस गढ़ में भगवा दल की राह आसान नजर नहीं आती.

भाजपा जहां पिछले 15 साल से सांसद राहुल पर अमेठी के विकास पर ध्यान ना देने का आरोप लगाकर उनकी नाकामियां गिना रही है, वहीं कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने पिछले पांच साल में अमेठी को कुछ देने के बजाय विकास परियोजनाएं वापस लेकर उससे काफी कुछ छीना ही है.

Lok Sabha Election 2019: समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद से बदला अपना उम्मीदवार, नासिर कुरैशी की जगह अब इन पर लगाया दांव

भाजपा की कोशिश है कि अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को हराकर इस पार्टी को सबसे बड़ी चोट दी जाए.

अमेठी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संयोजक राजेश अग्रहरि ने कहा ‘‘राहुल जी को पिछली बार 15 दिन की तैयारी में ही भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कड़ी टक्कर दी थी. इस बार तो स्मृति ने पांच साल काम किया है. अमेठी के लोगों का जीवन आसान हुआ है. दूसरी बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोई भी सत्ता विरोधी लहर में घेर नहीं पा रहा है.’’

उन्होंने कहा ‘‘मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के लगातार काम और 41 दौरों के बलबूते हम जनता के बीच जा रहे हैं. कांग्रेस के प्रति अमेठी की धारणा पूरी तरह बदल चुकी है.’’

यूपी: मायावती ने कहा- 'दलितों का वोट बांटने के लिए BJP ने बनवाई भीम आर्मी'

अमेठी के लिये फूड पार्क, पेपर मिल और नेटिव परियोजनाएं शुरू होने से पहले ही खत्म हो गयीं. कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने अमेठी को कुछ देने के बजाय, जो था वह भी छीन लिया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में स्वीकृत हुई फूड पार्क परियोजना को मोदी सरकार ने निरस्त कर दिया. पेपर मिल की परियोजना और बजट दोनों ही मंजूर हो चुका था. साथ ही जमीन भी आबंटित हो गयी थी, मगर उसके बावजूद इसे निरस्त कर दिया गया. यही हश्र रामगंज त्रिशुंडी में नैटिव मोटर उपकरण निर्माण एवं प्रशिक्षण परियोजना का भी हुआ.

उन्होंने कहा ‘‘अमेठी के मतदाता भाजपा की इन कारस्तानियों के बारे में सब जानते हैं. स्मृति ईरानी सिर्फ इतना बता दें कि उन्होंने अपने प्रयास से बनी किन चार परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने भी यहां के लिये आज तक कुछ नहीं किया.’’

Lok sabha Election 2019: त्रिकोणीय हुआ कानपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला, कांग्रेस-बीजेपी-सपा से मैदान में हैं ये दिग्गज

हालांकि अग्रहरि ने मिश्रा के आरोपों को गलत बताते हुए कहा ‘‘मोदी सरकार ने अमेठी के साथ सौतेलापन कतई नहीं किया. हर जगह काम हुआ है. स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली के क्षेत्र में जमीनी बदलाव आया है.’’

भाजपा राहुल के दक्षिण भारत की किसी सीट से चुनाव लड़ने की सम्भावनाओं को भी मुद्दा बना रही है. इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिश्रा कहते हैं कि राहुल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके प्रति पूरे देश में स्नेह और आदर है. दक्षिण भारत के पार्टी कार्यकर्ता अगर चाहते हैं तो राहुल अमेठी के साथ-साथ वहां की किसी सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं. इसे राहुल का पलायन कहना जनता को गुमराह करना है.

कांग्रेस के स्थानीय नेता अशोक सिंह ‘हिटलर’ का दावा है कि भाजपा अपनी ही योजनाओं की नाकामी के कारण बेनकाब हो गयी है. स्मृति अमेठी को पर्यटन स्थल समझती हैं। उन्होंने अमेठी को फायदा पहुंचाने के बजाय उसका नुकसान ही किया है. पिछली बार के मुकाबले इस दफा चुनाव में स्मृति की हालत और खराब होगी.

Lok sabha Election 2019: सपा के कई नेता भाजपा में शामिल, योगी ने कहा- इस बार 74 से ज्यादा सीटों का है लक्ष्य

उनका कहना है कि कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में राहुल संदेश यात्रा निकाल रही है. गांव-गांव नुक्कड़ सभा हो रही है. एक दिन में करीब 15-20 सभाएं हो रही हैं. इसमें किसान सम्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी, उज्ज्वला योजना के नाम पर धांधली, सौभाग्य योजना के नाम पर फरेब जैसे जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि अमेठी हमेशा से कांग्रेस खासकर नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है. राहुल गांधी पिछले 15 साल से यहां के सांसद हैं. वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी. इस बार वह फिर उनके मुकाबले खड़ी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?
Mumbai Crime | Muharram | Poisonous Capsules | Chaar Ki Chaal: मुहर्रम जुलूस में 'मौत' के कैप्सूल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget