एक्सप्लोरर

कमल हासन के गोडसे वाले बयान पर विवाद, बीजेपी बोली- हत्यारे और आतंकवादी में फर्क होता है

कमल हासन ने कहा था, ''आजाद भारत का पहला आतंकवादी हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है. वहीं से इसकी (आतंकवादी की) शुरुआत हुई.’’

नई दिल्ली: अभिनय से राजनीति में आये मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि आजाद भारत का पहला ‘‘आतंकवादी हिन्दू’ था. वह महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के संदर्भ में बात कर रहे थे। इस पर बीजेपी ने सोमवार को कहा कि हत्यारा किसी आतंकवादी से बहुत अलग होता है.

बीजेपी ने हासन पर विभाजनकारी राजनीति करने का और अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण के लिए हिंदुओं की गलत छवि पेश करने में कांग्रेस और कम्युनिस्टों का अनुसरण करने का आरोप भी लगाया.

बीजेपी ने जताया विरोध

हासन के बयान पर प्रदेश बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. पार्टी ने निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए आदर्श आचार संहिता के ‘‘घोर उल्लंघन’’ के लिए हासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हासन हत्यारे और आतंकवादी में अंतर नहीं समझते.

सीतारमण ने कहा, “इससे साबित होता है कि वह हत्यारे और एक आतंकवादी के बीच के फर्क को नहीं समझते हैं. कोई हत्यारा किसी आतंकवादी से बहुत अलग होता है. इसलिए अगर वह पूरा इतिहास पढ़ेंगे और साथ ही महात्मा गांधी की हत्या के मुकदमे का अध्ययन करेंगे तो उन्हें अंतर पता चल जाएगा.” उन्होंने कहा, “वह यह साबित करने की जल्दबाजी में हैं कि वह अपनी नयी राजनीतिक पार्टी की खातिर अल्पसंख्यकों के तुष्टीकरण वाली राह पर ही चल रहे हैं.”

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने भी की आलोचना

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या से पूरा देश सकते में था, लेकिन कोई इसको जायज नहीं ठहरा सकता. उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए गोडसे को फांसी दी गई थी. उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि हासन ने मुस्लिम बहुल इलाके में ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल किया. सौंदरराजन ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि, वह नयी तरह की राजनीति करने की बात करते हैं, लेकिन वह वोट बैंक की पुरानी, चालाकी भरी, जहरीली और विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि हासन का बयान ‘साम्प्रदायिक हिंसा’ भड़काने के बराबर है.

''हासन की जीभ काट देनी चाहिए''

तमिलनाडु के मंत्री के टी राजेंद्र बालाजी ने हासन के बयान पर विवादित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एमएनएम संस्थापक के इस बयान पर उनकी जीभ काट देनी चाहिए कि स्वतंत्र भारत का ‘‘पहला आतंकवाद हिन्दू था.’’ उग्रवादी का कोई धर्म नहीं होता. ना हिंदू और ना मुस्लिम या ईसाई. अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता बालाजी ने एमएनएम पर हिंसा के बीज बोने का आरोप लगाते हुए उस पर पाबंदी का भी अनुरोध किया. उन्होंने हासन पर अल्पसंख्यक वोट जुटाने के लिए अभिनय करने का आरोप लगाया.

विवेक ओबेरॉय ने कहा- कला और आतंक का धर्म नहीं

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी हासन की आलोचना करते हुए कहा कि कला और आतंकवाद दोनों का कोई धर्म नहीं है और पूछा कि क्या मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए गोडसे के धर्म का जिक्र किया गया. प्रधानमंत्री पर बनी एक बायोपिक में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने वाले ओबेरॉय ने कहा कि किसी को भी देश को विभाजित नहीं करना चाहिए. उन्होंने एक ट्वीट किया, ‘‘प्रिय कमल सर, आप बहुत बड़े कलाकार हैं. जैसे कला का कोई धर्म नहीं होता, ठीक वैसे ही आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता. आप कह सकते हैं कि गोडसे आतंकवादी था लेकिन आपने हिंदू शब्द का इस्तेमाल क्यों किया? इसलिए कि आप मुस्लिम बहुल इलाके में वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे थे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कृपया सर इस देश को बांटे नहीं, हम सभी एक हैं जय हिंद...अखंड भारत, अविभाजित भारत.’’

कांग्रेस और द्रविड़ कषगम ने किया समर्थन

टीएनसीसी अध्यक्ष के सी अलागिरी ने कहा कि वह हासन से ‘‘1000 फीसदी’’ सहमत हैं जबकि डीके प्रमुख के वीरमणि ने कहा कि गोडसे आरएसएस से प्रशिक्षित था. इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अलागिरी ने आरोप लगाया कि आरएसएस जैसे हिंदू संगठन ‘‘विरोधी विचारों को कुचलने में विश्वास’’ करते हैं. अलागिरी ने कहा, ‘‘मैं उनका समर्थन करता हूं और ना केवल 100 फीसदी बल्कि 1000 फीसदी उनसे सहमति जताता हूं.’’

बीजेपी और संघ परिवार के कटु आलोचक वीरमणि ने 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी बीजेपी की भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘इतना ही नहीं बल्कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी महज जमानत पर है.’’उन्होंने गोडसे पर हासन के बयान के लिए उनका समर्थन किया.

क्या कहा था कमल हासन ने

तमिलनाडु के अरवाकुरिचि में रविवार की रात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हासन ने कहा कि वह एक ऐसे स्वाभिमानी भारतीय हैं जो समानता वाला भारत चाहते हैं जहां तिरंगे के ‘‘तीन रंग’’ बरकरार रहें. विभिन्न धर्मों के संदर्भ में उन्होंने तिरंगे के तीन रंगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा इसलिए नहीं बोल रहा हूं क्योंकि यह मुस्लिम बहुल इलाका है, बल्कि मैं यह बात गांधी की प्रतिमा के सामने बोल रहा हूं. आजाद भारत का पहला आतंकवाद हिन्दू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे है. वहीं से इसकी (आतंकवाद की) शुरुआत हुई.’’

हासन ने कहा कि उन्होंने ‘‘स्वघोषित रूप से अपने आप को गांधी का प्रपौत्र मान लिया है’’.महात्मा गांधी की 1948 में हुई हत्या का हवाला देते हुए हासन ने कहा कि वह उस हत्या का जवाब खोजने आये हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: चुनाव के नतीजों के बाद तेजस्वी यादव से पप्पू यादव खफा? बोले- 'विपक्ष के नेता की...'
Live: बिहार राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद पप्पू यादव तेजस्वी यादव से नाराज? कहा- 'उन्होंने किसी से बातचीत...'
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
स्टेचू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च सेक्शन में क्यों नहीं जा सकते पर्यटक, जानें क्यों है वहां जाना मना?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
DM कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, कितनी बढ़ जाती है सैलरी?
Embed widget