एक्सप्लोरर

अमित शाह ने विपक्षियों पर बोला हमला, कहा- हम आतंकियों के साथ 'ईलू-ईलू' नहीं कर सकते हैं

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्षियों पर जमकर वार किए. इस दौरान उन्होंने कहां की बीजेपी आतंकियों के साथ ईलू-ईलू नहीं करती है.

गाजीपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी देश को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के लोग आतंकवादियों के साथ 'ईलू-ईलू' नहीं कर सकते हैं.

केन्द्रीय मंत्री एवं गाजीपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोज सिन्हा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में शाह ने कहा, 'यह महामिलावटी लोग देश की बात करते हैं. अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी देश को सुरक्षित नहीं रख सकते.''

उन्होंने कहा, 'हम बीजेपी वाले हैं. हम आतंकियों के साथ ईलू-ईलू नहीं कर सकते.'' शाह बोले, ''हम देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते. उधर (पाकिस्तान) से गोली आएगी तो इधर (भारत) से गोला जाएगा और ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा.''

उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी और उनकी पार्टी टुकड़े-टुकड़े गैंग वालों के साथ हैं और देश को तोड़ने की चाहत रखते हैं.'' शाह ने कहा, ''आतंकवादी पाकिस्तान के मरे, लेकिन बुआ (मायावती), भतीजे (अखिलेश) और राहुल बाबा के ऑफिस में मातम पसर गया.''

उन्होंने सवाल किया, ''मुझे पता नहीं चला कि इन्हें इतना दुःख क्यों हुआ? इनके चेहरे क्यों लटक गए? वह आतंकी इनके चचेरे-ममेरे भाई लगते थे क्या?' बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी अपने घोषणा पत्र में देशद्रोह की धारा को हटाने की बात कर रहे हैं ताकि 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगाने वालों को जेल न हो सके.

राहुल गांधी का दावा, कहा- 'न्याय' से सबसे ज्यादा फायदा बेरोजगारों को होगा

मोदी के रंग में रंगा बनारस, समर्थकों ने कन्हैया कुमार को बताया देशद्रोही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget