एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: जानें आखिर क्यों राहुल गांधी की दूसरी रैली में भी नहीं पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा?

Haryana Election: भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले पांच साल से हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते थे लेकिन राहुल गांधी के अध्यक्ष रहते ये मुमकिन नहीं हो पाया. लेकिन सोनिया गांधी के अध्यकअष पद की कुर्सी संभालते ही हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया गया.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में दूसरी रैली की. इससे पहले इस रैली को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करना था लेकिन उनकी तबियत ख़राब होने के कारण राहुल गांधी को इस रैली में भेजा गया. क्या यह महज़ इत्तफ़ाक है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राहुल गांधी की दूसरी रैली में भी नहीं पहुंचे. इससे पहले राहुल गांधी ने मेवात के नूंह में पहली रैली की थी उसमें भी भूपेंद्र हुड्डा मौजूद नहीं थे.

महेंद्रगढ़ में आज जब राहुल गांधी की दूसरी रैली हुई है तो उसमें भी भूपेंद्र हुड्डा नहीं पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक़ इससे पहले जब सोनिया गांधी को रैलीको संबोधित करना था तब भूपेंद्र हुड्डा का इस रैली में शामिल होना था. 18 अक्टूबर बकायदा उनका कार्यक्रम रिलीज़ हुआ था, उसमें विस्तार से लिखा गया था कि भूपेंद्र हुड्डा सोनीपत से हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे और महेंद्रगढ़ लैंड करेंगे.

हरियाणा: विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने छोड़ा BSP का साथ, बीजेपी में हुए शामिल

दरअसल भूपेन्द्र हुड्डा पिछले पांच साल से हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते थे लेकिन राहुल गांधी के अध्यक्ष रहते ये मुमकिन नहीं हो पाया. लेकिन जैसे ही राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया और सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं तो भूपेन्द्र हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया गया. इसके साथ ही इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी की ज़िम्मेदारी दी गई. एक तरह से ग़ुलाम नबी आज़ाद ने उन्हें पूरे चुनाव की कमान सौंपी.

जब राहुल गांधी अध्यक्ष थे तो हरियाणा के प्रभारी महासचिव कमलनाथ रहे हों या फिर अशोक गहलोत दोनों की तमाम कोशिशों के बाद भी राहुल गांधी ने अशोक तंवर को हरियाणा के अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया. उस वक़्त भी राहुल गांधी हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाने पर राज़ी थे लेकिन हुड्डा कभी भी तैयार नहीं हुए.

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव को लेकर बोले रामदेव- दोनों जगह बीजेपी को बहुमत मिलेगा

जब अशोक गहलोत कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव थे तब तब उन्होंने राहुल गांधी और भूपेन्द्र हुड्डा को दिल्ली के ताज मानसिंह होटल में लंच भी करवाया था. ताकि कोई समाधान निकल सके लेकिन पिछले पाँच साल में राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा के बीच कोईभी निर्णायक बैठक नहीं हो पाई.

ये वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget