एक्सप्लोरर

कर्नाटक: जावड़ेकर के बयान पर कुमारस्वामी का पलटवार, बोले- कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार 'चट्टान' की तरह मजबूत

कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी नेता पहले दिन से ही सरकार गिराने के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन यह कभी नहीं होगा.

बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के उस दावे को खारिज कर दिया कि उनके नेतृत्व वाली राज्य की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार किसी भी समय गिर जाएगी. कुमारस्वामी ने कहा कि सरकार 'किसी चट्टान' की तरह मजबूत है. कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी नेता पहले दिन से ही सरकार गिराने के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन यह कभी नहीं होगा. उन्होंने कहा, ''पिछले छह महीनों में वे (बीजेपी) हल्ला मचा रहे हैं (कि सरकार गिर जाएगी) लेकिन यह हल्ला ही रहेगा. इसका कर्नाटक सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता.''

कुमारस्वामी ने कहा, 'हमारी सरकार किसी चट्टान की तरह मजबूत है.' जावड़ेकर ने एक निजी टीवी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में गठबंधन सरकार के बने रहने पर शंका जताई थी जिसके जवाब में कुमारस्वामी की यह टिप्पणी आई है. राज्य में मई में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के चुनाव प्रभारी रहे जावड़ेकर ने कहा, ''कर्नाटक में किसी भी वक्त राजनीतिक विस्फोट हो सकता है. यह सरकार विरोधाभासों से भरी है. कांग्रेस और जेडीएस एक साथ नहीं रह सकते, यही उनकी कहानी है.''

मौजूदा राजनीतिक हालात के बारे में पूछे जाने पर जावड़ेकर ने कहा कि बीजेपी प्रदेश प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ही इसका जवाब दे सकते हैं. जावड़ेकर का यह बयान उस ऑडियो क्लिप के दो दिन बाद आया है जिसमें बीजेपी विधायक बी श्रीरामुलु के एक कथित विश्वासपात्र और दुबई के एक कारोबारी कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के बारे में बात कर रहे हैं.

कांग्रेस और जेडीएस ने बीजेपी पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है लेकिन श्रीरामुलु ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई निजी सहायक नहीं है जो हिंदी में बात करता है. उन्होंने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया. कर्नाटक के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री आर अशोक ने बुधवार को कहा कि येदियुरप्पा जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे क्योंकि सरकार में स्थिरता का अभाव है.

तेलंगाना: मोदी और केसीआर के बीच है साझेदारी, कुछ दिनों में आएगी बदलाव की आंधी- राहुल गांधी

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हाजी शफीउल्ला और निगम पार्षद रिजवान अरशद ने पुलिस आयुक्त के पास एक शिकायत दर्ज कराते हुए कांग्रेस विधायकों को लालच दिए जाने की कथित कोशिश की जांच की मांग की है जैसा कि ऑडियो क्लिप से पता चल रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget