एक्सप्लोरर

Karnatak Opinion Poll: बीजेपी की वापसी या कांग्रेस करेगी दक्षिण का किला फतह, जनता ने ओपिनियन पोल में बता दिया मूड

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे. उससे पहले फाइनल ओपिनियन पोल में जनता ने अपना मूड बता दिया है.

ABP CVoter Opinion Poll: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (8 मई) की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. चुनाव प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में चल रहा है. इसलिए रविवार (7 मई) को जनता हाई वोल्टेज वीकेंड देख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े दिग्गज नेता कर्नाटकवासियों का ध्यान खींचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. 

राज्य में मुख्य राजनीतिक दलों- बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस का दावा है कि जनता उनका साथ देगी. बीजेपी को वापसी की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस का दावा है कि वह पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. जेडीएस का भी ऐसा ही कुछ खयाल है.

बुनियादी मुद्दों से इतर, दावों-वादों और बयानों पर आधारित कुछ सियासी मुद्दे उभरे और अब वे उफान पर हैं. इन्हीं में से एक बजरंग दल और बजरंग बली का मुद्दा है. कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है, इसके जवाब में बीजेपी ने बजरंग दल को बजरंग बली की तरफ मोड़ दिया है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने पहले श्रीराम को ताले में बंद रखा और अब बजरंग बली का अपमान कर रही हैं. वहीं, बीजेपी सरकार को 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार बताकर उस पर तीव्र प्रहार कर रही है.     

आखिर राज्य की सत्ता में बीजेपी की वापसी होगी या दक्षिण के इस किले को कांग्रेस फतह करेगी, जनता ने फाइनल ओपिनियन पोल में अपना मूड बता दिया है. चुनाव से चार दिन पहले (6 मई को) इस पोल के आंकड़े प्रसारित किए गए.

एबीपी न्यूज के लिए यह पोल सी-वोटर ने किया है. पोल के दौरान पिछले 12 हफ्तों में 73,774 लोगों से बात की गई है. सर्वे सभी 224 सीटों पर किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. आइये जानते हैं क्या कहता है जनता का मूड-

क्या लगता है कौन जीतेगा?

सोर्स- सी-वोटर
बीजेपी- 32 फीसदी
कांग्रेस- 44 फीसदी
जेडीएस- 15 फीसदी
त्रिशंकु- 4 फीसदी
अन्य- 2 फीसदी
पता नहीं- 3 फीसदी

कर्नाटक में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

सोर्स- सी-वोटर
बेरोजगारी- 31 फीसदी
बुनियादी सुविधाएं- 27 फीसदी
कृषि- 15 फीसदी
भ्रष्टाचार- 9 फीसदी
कानून व्यवस्था- 3 फीसदी
अन्य- 15 फीसदी

कर्नाटक में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- सी-वोटर
कुल सीट 224
बीजेपी- 36 फीसदी
कांग्रेस- 40 फीसदी
जेडीएस- 16 फीसदी
अन्य- 08 फीसदी

कर्नाटक में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है?

सोर्स- सी-वोटर
कुल सीट 224
बीजेपी- 73 से 85 सीटें
कांग्रेस- 110 से 122 सीटें
जेडीएस- 21 से 29 सीटें
अन्य- 02 से 06 सीटें

सीएम की पसंद कौन है?

सोर्स- सी-वोटर
बोम्मई- 31 फीसदी
सिद्धारमैया- 42 फीसदी
कुमारस्वामी- 21 फीसदी
डीके शिवकुमार- 3 फीसदी
अन्य- 3 फीसदी

पीएम नरेंद्र मोदी का कामकाज कैसा?

सोर्स- सी-वोटर
अच्छा- 48 फीसदी
औसत- 19 फीसदी
खराब- 33 फीसदी

सीएम बसवराज बोम्मई का कामकाज कैसा?

सोर्स- सी-वोटर
अच्छा- 26 फीसदी
औसत- 24 फीसदी
खराब- 50 फीसदी

राज्य सरकार का कामकाज कैसा?

सोर्स- सी-वोटर
अच्छा- 29 फीसदी
औसत- 21 फीसदी
खराब- 50 फीसदी

केवल कोस्टल कर्नाटक रीजन में बीजेपी मजबूत, जनता ने दी ये ओपिनियन

सोर्स- सी-वोटर
कुल सीट 21
बीजेपी- 13 से 17 सीटें
कांग्रेस- 4 से 8 सीटें
जेडीएस- 0-0 सीट
अन्य- 0-0 सीट

कोस्टल कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- सी-वोटर
कुल सीट 21
बीजेपी- 46 फीसदी
कांग्रेस- 37 फीसदी
जेडीएस- 8 फीसदी
अन्य- 9 फीसदी

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन किसको कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 32
बीजेपी- 37 फीसदी
कांग्रेस- 41 फीसदी
जेडीएस- 15 फीसदी
अन्य- 7 फीसदी

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में किसी पार्टी को कितनी सीटें जा सकती है?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 32
बीजेपी- 12 से 16 सीटें
कांग्रेस- 14 से 18 सीटें
जेडीएस- 1 से 4 सीटें
अन्य- 0 से 1 सीट

ओल्ड मैसूर रीजन में किसी पार्टी को कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 55
बीजेपी- 25 फीसदी
कांग्रेस- 35 फीसदी
जेडीएस- 33 फीसदी
अन्य- 7 फीसदी

ओल्ड मैसूर रीजन में किसी पार्टी को कितनी सीटें जा सकती हैं?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 55
बीजेपी- 4 से 8 सीटें
कांग्रेस- 24 से 28 सीटें
जेडीएस- 19 से 23 सीटें
अन्य- 0 से 3 सीटें

सेंट्रल कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 35
बीजेपी- 37 फीसदी
कांग्रेस- 42 फीसदी
जेडीएस- 12 फीसदी
अन्य- 9 फीसदी

सेंट्रल कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 35
बीजेपी- 10 से 14 सीटें
कांग्रेस- 20 से 24 सीटें
जेडीएस- 0 से 2 सीटें
अन्य- 0 से 1 सीट

मुंबई कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल सकता है?

सोर्स- सीवोटर
कुल सीट 50
बीजेपी- 42 फीसदी
कांग्रेस- 43 फीसदी
जेडीएस- 7 फीसदी
अन्य- 8 फीसदी

मुंबई कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है?

कुल सीट 50
बीजेपी- 22 से 26 सीटें
कांग्रेस- 24 से 28 सीटें
जेडीएस- 0 से 1 सीट
अन्य- 0 से 1 सीट

हैदराबाद कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितना वोट शेयर मिल सकता है?

कुल सीट 31
बीजेपी- 38 फीसदी
कांग्रेस- 45 फीसदी
जेडीएस- 10
अन्य- 7

हैदराबाद कर्नाटक रीजन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है?

कुल सीट 31
बीजेपी- 6 से 10 सीटें
कांग्रेस- 18 से 22 सीटें
जेडीएस- 0 से 2 सीटें
अन्य- 0 से 3 सीटें

2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 104, कांग्रेस 80 और जेडीएस 37 सीटों पर जीती थी.  उस समय किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन 14 महीने बाद वह गिर गई थी. जिसके बाद बीजेपी ने बागी विधायकों के मदद से अपनी सरकार का गठन कर लिया था. बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने दो साल बाद बसवराज बोम्मई को सीएम बना दिया था.

एबीपी न्यूज के फाइनल ओपिनियन पोल में बीजेपी को 73 से 85 सीटें और कांग्रेस को कांग्रेस- 110 से 122 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, जेडीएस को 21 से 29 सीटें मिलने की ओपिनियन जताई गई है. अब मई को पता चलेगा कि जनता की ओपिनियन ही रिजल्ट में तब्दील होगी या नतीजे इसके उलट आएंगे.

यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: 'कर्नाटक में महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है', प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget