एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: ‘किसमें किसका खून?’ टीपू सुल्तान को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा और डीके शिवकुमार में जुबानी जंग

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है और वोटर्स को अपने पक्ष में लाने के लिए नेताओं में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. हिमंत बिस्वा सरमा और डीके शिवकुमार आमने-सामने हैं.

Tipu Sultan Row In Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख नजदीक आते ही जुबानी जंग भी तेज हो गई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार आमने सामने हैं. दरअसल हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि डीके शिवकुमार टीपू सुल्तान के वंशज हैं. इस पर शिवकुमार ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि उनके अंदर भी कांग्रेस का ही खून है.

कर्नाटक में टीपू जयंती के मुद्दे पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सिद्धारमैया को अगर टीपू जयंती मनानी है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. हिमंत ने शनिवार को कोडागु में कहा, "मैं असम से आता हूं जो 17 बार मुगलों के हमले का शिकार हुआ, लेकिन मुगल हमें हरा नहीं सके. आज मैं इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं क्योंकि कोडागु लोगों ने टीपू सुल्तान को भी कई बार हराया."

कर्नाटक चुनाव में खून पर जंग

इस पर डीके शिवकुमार ने हिमंत बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “उन्हें पता होना चाहिए कि उनका खून कांग्रेस और गांधी का खून है. अब उन्होंने इसे बदल दिया है.” वहीं हिमंत ने जवाब देते हुए कहा, “मेरी रगों में बहने वाला रक्त मेरे माता-पिता, मेरे राज्य और मेरे देश से आता है और मुझे इस तथ्य पर बहुत गर्व है. मैं प्रिय डीके शिवकुमार जी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो खुद के खून पर गर्व करें जो उनके माता-पिता, कर्नाटक की पवित्र धरती और भारत माता से बहता है.”

हिमंत बिस्वा सरमा का सोनिया गांधी पर निशाना

कर्नाटक में असम के मुख्यमंत्री बड़े पैमाने पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं जो कल यानि 8 मई को खत्म हो जाएगा. अपनी रैलियों में उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाने पर ले रखा है. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को खड़ा करने के लिए सोनिया गांधी पिछले 20 सालों से अकेले लड़ रही हैं और अब वो व्यक्ति (राहुल गांधी) आता है और कर्नाटक के लोगों को गारंटी देता है.”

कांग्रेस ने भी किया पलवार

वहीं, कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए हिमंत को लालची व्यक्ति बता दिया. उन्होंने कहा, “हिमंत बिस्वा सरमा जितना लालची व्यक्ति कोई नहीं. उन्होंने सिर्फ सत्ता पाने के लिए कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया. उन्होंने एक ऐसी पार्टी को छोड़ दिया जिसने उन्हें पहचान दी. वो ऐसे व्यक्ति हैं कि एक बार उन पर जांच शुरू हो गई तो बीजेपी की गोद में जाकर बैठ गए.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: ‘इस बार डबल इंजन चोरी हो गया’, कर्नाटक में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर जोरदार हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget