एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: ‘हस्तक्षेप का सवाल ही नहीं’, डीके शिवकुमार के आरोप को सीएम बोम्मई ने किया खारिज

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में अगले महीने 10 मई को मतदान होना है जिसके नतीजे 13 मई को आ जाएंगे. इन नतीजों को अपने हक में करने के लिए सभी पार्टियां जमकर प्रयास कर रही हैं.

Basavaraj Bommai On DK Shivakumar Charges: कर्नाटक विधानसभा चुनाव अपने मुहाने पर है और ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चीफ इलेक्शन ऑफिसर के संबंध में आरोप लगाया था कि कांग्रेस उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित करने की कोशिश की जा रही है. इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार (22 अप्रैल) को कहा है कि चुनाव आयोग संवैधानिक रूप से गठित निकाय है और हस्तक्षेप का कोई सवाल ही नहीं उठता है.

सीएम बोम्मई का ये बयान केपीसीसी अध्यक्ष के लगाए गए आरोप के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी और सीएमओ की कानूनी टीम ये सुनिश्चित करने के सभी प्रयास कर रही है कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन को अयोग्य घोषित कर दिया जाए. शिवकुमार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को फोन किया और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री के कॉल रजिस्टर की जांच करने का आग्रह भी किया.

आरोपों पर क्या बोले बोम्मई?

शिवकुमार के लगाए गए आरोपों और किए गए दावों की निंदा करते हुए बोम्मई ने कहा कि वो अपनी हार से डरे हुए हैं और इसीलिए वो बिना आधार के बेकार आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग संवैधानिक रूप से गठित एक स्वतंत्र निकाय है. चुनाव आयोग नियमों से चलता है. इसलिए हस्तक्षेप का कोई सवाल ही नहीं. वो अपनी हार से डरते हैं इसलिए हर सुबह उठकर निराधार, बेकार आरोप लगा देते हैं. मुझे इन सभी का जवाब देने की जरूरत नहीं है.”

किच्चा सुदीप पर बोम्मई

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के अभियान को एक या दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा. सुदीप ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था, हालांकि उन्होंने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.

रोड शो के बारे में जानकारी देते हुए, सीएम ने कहा कि वह रोड शो के लिए जा रहे हैं, जो यलहंका से शुरू होगा और फिर डोड्डाबल्लापुर, नेलमंगला, तुमकुर, अरसिकेरे, बेलागवी डिवीजन और फिर मैसूरु डिवीजन तक जाएगा. कर्नाटक के सीएम ने इससे पहले 19 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था और उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप भी थे.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: EC अधिकारियों ने की डीके शिवकुमार के निजी हेलिकॉप्टर की जांच, पायलट ने किया विरोध- कांग्रेस प्रमुख ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget