एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: EC अधिकारियों ने की डीके शिवकुमार के निजी हेलिकॉप्टर की जांच, पायलट ने किया विरोध- कांग्रेस प्रमुख ने कही ये बात

Karnataka Elections: रूटीन चेकिंग के लिए पहुंचे चुनाव अधिकारियों और हेलिकॉप्टर क्रू के बीच बहस हो गई. विरोध करते हुए पायलट ने कहा कि यह निजी हेलिकॉप्टर है और जांच की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Karnataka Elections: कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी शहर के धर्मस्थल में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के निजी हेलिकॉप्टर की जांच की. इस हेलिकॉप्टर में डीके शिवकुमार की पत्नी उषा, उनका बेटा और बेटी सवार थे. रूटीन चेकिंग के लिए पहुंचे चुनाव अधिकारियों और हेलिकॉप्टर क्रू के बीच बहस हो गई. जांच का विरोध करते हुए पायलट ने कहा कि यह एक निजी हेलिकॉप्टर है और किसी भी जांच की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आगे बढ़कर अपनी जांच-पड़ताल पूरी की.

डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना पर डीके शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'मुझे भगवान मंजूनाथ के प्रति असीम आस्था और प्रेम है. मैं चाहता हूं कि वह मुझे और राज्य को आशीर्वाद दें. मैं अपने परिवार के साथ यहां प्रार्थना करने आया हूं.' डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैं अब राजनीति के बारे में बात नहीं करूंगा. मैं यहां भगवान मंजूनाथ के आशीर्वाद के लिए आया हूं. ठीक है, उन्हें हेलिकॉप्टर की जांच करने दें. यह उनका कर्तव्य है.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां धर्मस्थल आने के बाद प्रचार करूंगा.'

पहले भी हुई थी जांच

इससे पहले चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कर्नाटक के तिप्तुर में डीके शिवकुमार के निजी हेलिकॉप्टर की जांच की थी. चुनाव अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर में उनकी प्राथमिक चिकित्सा किट और बैग की गहन जांच की थी. कई मामलों में केंद्रीय एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे डीके शिवकुमार का कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र हाल में ही चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है.

इसके बाद उन्होंने कहा, 'मुझे कभी 40% कमीशन नहीं मिला. शोभा करंदलाजे, मदल विरुपक्षप्पा, यतनाल, गलीहट्टी शेखर, केएस ईश्वरप्पा और कई अन्य ने 40% कमीशन को लेकर मेरे खिलाफ आरोप लगाए. पूरे राज्य का चुनाव '40% भ्रष्टाचार' से ऊपर हैं और अन्य मुद्दे भी शामिल हैं.' बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 10 मई को वोटिंग और परिणाम 13 मई को जारी किये जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दो नेता, डीके शिवकुमार और प्रियांक खरगे ने दिलाई सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget