एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी को सबसे ज्यादा कितनी सीट मिलने का अनुमान? बहुमत से कितना पीछे

Karnataka Election 2023: कर्नाटक का चुनाव प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में हैं. 10 मई को मतदान हो चुका है. 13 को नतीजे घोषित किए जाएंगे. उससे पहले भाजपा के लिए क्या आसार हैं यह देखा जाना चाहिए.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक की नई विधानसभा में किस पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक होंगे यह तो 13 मई को ही पता चलेगा. इससे पहले हमें यह देखना चाहिए कि अनुमानों में सत्ताधारी भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी. अब तक के सात एग्जिट पोल ने अपने-अपने हिसाब से कर्नाटक विधानसभा के लिए अनुमान जताया है. इसमें में अधिकतर ने भाजपा के लिए अच्छा  संकेत नहीं बताया है.

सात में से पांच पोल ने अपने आकलन में भाजपा को बहुमत से पीछे रहने की बात कही है. दो पोल में भाजपा को बहुमत तक के आंकड़े को पार करने की बात कही गई है. इसमें सबसे पहले सुवर्णा न्यूज-जन की बात के आंकड़ों को देखना जरूरी है. उनसे अपने पोल में भाजपा को117 सीटें यानी बहुमत के आंकड़े से ज्यादा सीट जितने की बात कही है. वहीं, दसरी तरह न्यूज नेशन-सीजीएस ने भी अपने आंकलन में भाजपा को साधारण बहुमत से एक सीट अधिक 114 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है. 

बहुमत से कितना पीछे रह सकती है भाजपा

वहीं, अगर हम ये बात करें कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से कितना पीछे रहने का अनुमान है तो उसमें एबीपी न्यूज-सीवोटर ने 24 सीटें, ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ ने 19 सीटें, टाइम्स नाउ-ईटीजी ने 28 सीटें, टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने 15 सीटें, रिपब्लिक टीवी-पी मार्क ने बहुमत प्राप्त होने से 13 सीटें कम मिलने का अंदेशा जताया है. बता दें कि ये आंकड़े हमने उपरोक्त दिए गए पोल में भाजपा के लिए अधिकत्तम सीटें मिलने के आकंड़े को साधारण बहुमत के आंकड़े 113 की तुलना कर निकाला है.

एग्जिट पोल में भाजपा की क्या है स्थिति


एबीपी न्यूज-सीवोटर

एबीपी न्यूज-सीवोटर ने अपने एग्जिट पोल में हंग असेंबली होने का अनुमान जताया है. चूंकि इसने किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं प्राप्त होने का अनुमान व्यक्त किया. एबीपी न्यूज-सीवोटर के आंकड़ों में बीजेपी को 83-89, कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलने के आसार हैं. वहीं, जेडीएस को 21-29 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़

ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ का ओपिनियन पोल ने बीजेपी के लिए मौजूदा चुनाव में 79-94 तक सीटें मिलने का अनुमान लगया है. वहीं, उसने जेडीएस के खाते में 25-33 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है और कांग्रेस के लिए उसने 103-118 सीटें यानी कि कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है. 

टाइम्स नाउ-ईटीजी

टाइम्स नाउ-ईटीजी अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को मात्र 85 सीटें जितने का अनुमान जताया है. वहीं, कांग्रेस को 113 सीटें यानी बहुमत मिलता हुआ बताया गया है. जेडीएस के खाते में 23 और अन्य को 3 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है.

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने बीजेपी को 88-98, कांग्रेस के लिए 99-109 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है और जेडीएस के लिए 21-26 सीटें मिलने की बात कही है. वहीं, अन्य को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है. इसने भी हंग असेंबली होने की संभावना जताई है. 

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क ने भी अपने पोल में बीजेपी को कांग्रेस से कम सीटें मिलने की उम्मीद जताई है. उसने भाजपा के खाते में 85-100 सीटें जाने का अनुमान लगाया है. वहीं, कांग्रेस के लिए कांग्रेस को 94-108 सीटें मिल सकता है. इसके अलावा, जेडीएस को 24-32 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अंदाजा है.

सुवर्णा न्यूज-जन की बात

सुवर्णा न्यूज-जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 94-117 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. इनके अनुसार, कांग्रेस को 91-106 सीटें मिल सकता है. साथ ही, जेडीएस को 14-24 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की काफी संभावना जताई गई है. 

न्यूज नेशन-सीजीएस

न्यूज नेशन-सीजीएस ने अपने पोल में बीजेपी के लिए बहुमत से एक सीट आगे रहने का अनुमान व्यक्त किया है. बीजेपी को साधारण बहुमत से एक सीट ज्यादा यानी कि 114 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रस के लिए 86 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, जेडीएस को 21 और अन्य के खाते में 3 सीटें मिलने का अंदाजा लगाया है.

यह भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: इसे कहते हैं अंडे से पहले मुर्गी का आना! वोटर्स ने बीजेपी नेता के दरवाजे पर वापस फेंका 'उपहार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget