एक्सप्लोरर

Karnataka Elections: सात एग्जिट पोल ने की भविष्यवाणी, पांच पोल्स में कांग्रेस को बढ़त- यहां देखें आंकड़े

Karnataka Exit Polls: एग्जिट पोल के अनुमान से यह भी संकेत मिलता है कि एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. राज्य की 224 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का निशान 113 सीटों का है.

Karnataka Exit Polls: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब हंग हाउस को लेकर सात एग्जिट पोल ने इसकी भविष्यवाणी की है. इन सात एग्जिट पोल में एबीपी न्यूज-सीवोटर, न्यूज नेशन-सीजीएस, रिपब्लिक टीवी-पी मार्क, सुवर्णा न्यूज-जन की बात, टाइम्स नाउ-ईटीजी, टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट और ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ शामिल हैं. इनमें से पांच पोल्स ने कांग्रेस को थोड़ी बढ़त दी है. एग्जिट पोल के अनुमान से यह भी संकेत मिलता है कि एचडी कुमारस्वामी की जेडीएस किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. राज्य की 224 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का निशान 113 सीटों का है. आइये जानते हैं सातों एग्जिट पोल के आंकड़ों के बारे में.

1.एबीपी न्यूज-सीवोटर

एबीपी न्यूज-सीवोटर के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 83-89, कांग्रेस को 100-112, जेडीएस को 21-29 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है.

2. न्यूज नेशन-सीजीएस

न्यूज नेशन-सीजीएस के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 114, कांग्रेस को 86, जेडीएस को 21 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

3. रिपब्लिक टीवी-पी मार्क

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 85-100, कांग्रेस को 94-108, जेडीएस को 24-32 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है. इसमें कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है.

4. सुवर्णा न्यूज-जन की बात

सुवर्णा न्यूज-जन की बात के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 94-117, कांग्रेस को 91-106, जेडीएस को 14-24 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

5. टाइम्स नाउ-ईटीजी

टाइम्स नाउ-ईटीजी के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 85, कांग्रेस को 113, जेडीएस को 23 और अन्य को 3 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है. इसमें कांग्रेस को बढ़त दिख रही है.

6. टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 88-98, कांग्रेस को 99-109, जेडीएस को 21-26 और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. इस पोल में कांग्रेस की बढ़त दिख रही है.

7. ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़

ज़ी न्यूज़ मैट्रीज़ के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी को 79-94, कांग्रेस को 103-118, जेडीएस को 25-33 और अन्य को 2-5 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है. इसमें कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है.

बता दें कि कर्नाटक चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. जेडीएस भी अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहता है. राज्य में वोटिंग समाप्त हो चुकी है, मतगणना 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में वोटिंग समाप्त, 13 मई को होगी मतगणना, बीजेपी-कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget