एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'मुझे अभी भी बीजेपी के टिकट का इंतजार...' निर्दलीय चुनाव लड़ने पर बोले जगदीश शेट्टार

Jagadish Shettar: जगदीश शेट्टार को टिकट मिलने की घोषणा में देरी का विरोध करते हुए हुबली धारवाड़ नगर निगम के 16 सदस्यों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है.

Jagadish Shettar: कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सियासी दलों की तैयारियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं. लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने अधिकांश मजबूत दावेदारों को मैदान में उतार दिया है. इसी बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर जगदीश शेट्टार ने कहा है कि मैं अब भी बीजेपी के टिकट का इंतजार कर रहा हूं.

उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों और परिवार के सदस्यों के साथ मेरी बातचीत भी जारी है. उधर, जगदीश शेट्टार को टिकट की घोषणा में देरी का विरोध करते हुए हुबली धारवाड़ नगर निगम के 16 सदस्यों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को सामूहिक इस्तीफा सौंपा है.

टिकट पाने के इंतजार में शेट्टार
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की अपनी योजना के बारे में बोलते हुए शेट्टार ने कहा कि 'बीजेपी ने इस निर्वाचन क्षेत्र को लंबित रखा है. बीजेपी ने अभी तक 12 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. मैं यहां से टिकट पाने का इंतजार कर रहा हूं. मैं अभी भी अपने समर्थकों और परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहा हूं. मैं उनसे मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लूंगा'.

टिकट न देने का कारण मेरी उम्र नहीं
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने अपनी उम्र को लेकर कहा कि 'बीजेपी की तरफ से उन्हें टिकट न देने का कारण उनकी उम्र नहीं हो सकती है. दूसरी सूची में उम्मीदवारों के उदाहरण हैं, जो 75-76 वर्ष के हैं. क्या मेरे खिलाफ कोई भ्रष्टाचार का मामला है? कोई घोटाला है? मैंने पिछले 30 वर्षों से एक स्वच्छ छवि बनाए रखी है. मैं हमेशा बड़े अंतर से जीता हूं'.

बीजेपी छोड़ने को कभी नहीं कहा
पार्टी से इस्तीफे को लेकर जगदीश शेट्टार ने कहा कि 'क्या मैंने कभी कहा है कि मैं बीजेपी छोड़ दूंगा? मैंने कभी नहीं कहा, मैं अभी भी बीजेपी में हूं. मैंने उनसे अनुरोध किया है कि मुझे टिकट दिया जाए. मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं. मैंने उत्तरी कर्नाटक में पार्टी की सेवा की है. मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला नहीं किया है'.

गौरतलब है कि बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी हैं. वहीं, बीजेपी के कई असंतुष्ट विधायक तीसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं. इस दौरान टिकट कटने से खफा बीजेपी के कुछ विधायक भी दूसरे दलों में शामिल हो गए. हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को अठानी निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'बहुत बड़ी गलती की है...', लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले अरुण सिंह- बाद में पछताएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget