एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले ABP News पर सदानंद गौड़ा का बड़ा बयान, स्वीकारी गलतियां

Karnataka Elections: डीवी सदानंद गौड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी, जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी को लेकर तमाम बातें कही हैं. आइये जानते हैं कि सदानंद गौड़ा ने एबीपी न्यूज से क्या-क्या कहा.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजें आने में कुछ ही घंटे रह गए. इससे पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के स्टार प्रचारक डीवी सदानंद गौड़ा ने ABP News पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पहली बार बीजेपी में गलतियों को लेकर जानकारी शेयर की है. इस दौरान गौड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी, जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी को लेकर तमाम बातें कही हैं. आइये जानते हैं कि सदानंद गौड़ा ने एबीपी न्यूज को क्या-क्या बताया है?

देवरगुंडा वेंकप्पा सदानंद गौड़ा ने कही ये बातें
पूर्व सीएम सदानंद गौड़ा ने नतीजे आने से पहले बीजेपी में गलतियों की पहली स्वीकारोक्ति की है. उन्होंने कहा कि 'मैजिकल नंबर (बहुमत का आंकड़ा) पार करने का फीडबैक है, लेकिन यहां पर गलतियां भी हुई हैं. पार्टी में अंदरूनी कलह (इंटरनल फाइट) रही है, जिसको लेकर कैंडिडेट सेलेक्शन के बारे में गलती हुई. हमारे सीएम और डिप्टी सीएम रह चुके लोग पार्टी छोड़कर चले गए. इससे भी हमें नुकसान हुआ'.

70 वर्षीय गौड़ा ने कहा कि 'जगदीश शेट्टार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में चले गए. लक्ष्मण सावदी ने भी पार्टी छोड़ दी. अयानूर मंजूनाथ भी गए. इससे पार्टी का नुकसान होगा. हालांकि, कार्यकर्ताओं का जो फीडबैक मिला है, उससे उम्मीद है कि हम मैजिकल नंबर पार करेंगे'.

उन्होंने कहा कि 'पीएम नरेंद्र मोदी की इमेज ने हमको पुश किया. राज्य के चुनाव में उसका फायदा मिला. जेडीएस के साथ के बारे में हमारे नेशनल लीडर ही डिसिशन लेंगे. जेडीएस अवसरवादी है. वो किंगमेकर बनना चाहती है'.

बता दें कि 10 में से आठ एग्जिट पोल कांग्रेस को पूर्ण बहुमत और दो पोल बीजेपी की बढ़त दिखा रहे हैं. पोल ऑफ पोल्स औसत के मुताबिक, कांग्रेस को 109, बीजेपी को 91 और जेडीएस को 23 सीटें मिल रही हैं. कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 10 मई को पूरा हो चुका है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त के साथ त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे है. राज्य में कुल 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. अब 13 मई को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे. कर्नाटक विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 24 मई को खत्म हो जाएगा. 224 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का निशान 113 का है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: 2018 में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें? फ्लैशबैक में देखें कर्नाटक का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget