एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: हेलीकॉप्टर के कॉकपिट की खिड़की से टकराई पतंग, डी के शिवकुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग

Karnataka Elections: डीके शिवकुमार कोलार के मुलबगल में एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे. हेलीकॉप्टर के कॉकपिट की खिड़की से एक पतंग टकरा गई, जिसके बाद उसे आपात स्थिति में उतारा गया.

Karnataka Elections: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक हवाईअड्डे पर मंगलवार दोपहर को आपात स्थिति में उतारा गया. दरअसल, हेलीकॉप्टर के कॉकपिट की खिड़की से एक पतंग टकरा गई थी. जिसके बाद उसे आपात स्थिति में उतारा गया. कांग्रेस नेता शिवकुमार कोलार जिले के मुलबगल में एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे.

शिवकुमार का ट्वीट
इस घटना को लेकर डीके शिवकुमार ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'मुलबगल के रास्ते में, हमारा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें मेरे साथी यात्री घायल हो गए. सभी कन्नडिगाओं की इच्छाओं के लिए धन्यवाद, मैं सुरक्षित हूं, और आपातकालीन लैंडिंग करने में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए मैं पायलट को धन्यवाद देता हूं. अब सड़क मार्ग से मुलबगल की यात्रा कर रहे हैं'.

हेलीकॉप्टर से टकराई पतंग
शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बेंगलुरु में जाक्कुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. लेकिन, एक पतंग उससे टकरा गयी. इसके कारण कॉकपिट का शीशा टूट गया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर में शिवकुमार और पायलट के साथ एक कन्नड़ समाचार चैनल का पत्रकार भी था जो उनका साक्षात्कार ले रहा था. सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.

बता दें कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक हफ्ते का समय रह गया है. आने वाली 10 मई को एक चरण में मतदान होंगे. इसके परिणाम 13 मई को घोषित किये जायेंगे. कर्नाटक चुनाव में 2,613 प्रत्याशियों में से 2,427 पुरुष, 184 महिलाएं और 2 अन्य हैं. बीजेपी से 224, कांग्रेस से 223 (सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के समर्थन को लेकर), जेडीएस से 207, आम आदमी पार्टी से 209, बसपा से 133, माकपा से 4, जेडीयू से 8 और एनपीपी से 2 हैं. इसके अलावा, पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) से 685 और निर्दलीय प्रत्याशी 918 हैं.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस और JDS की करतूतें एक हैं', चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने कसा तंज- दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget