एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस और JDS की करतूतें एक हैं', चित्रदुर्ग में पीएम मोदी ने कसा तंज- दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं

Karnataka Elections: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से एक ही हैं. साथ ही, पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील भी की.

 PM Narendra Modi in Chitradurga Karnataka: कर्नाटक में चुनाव के लिए एक हफ्ता शेष है. बीजेपी के स्टार प्रचारक और पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी धुंआधार रैलियां शुरू कर दी हैं. मिशन कर्नाटक के मद्देनजर सत्ताधारी बीजेपी दोबारा सत्ता में काबिज होने के लिए जद्दोजहद कर रही है. इसी क्रम में पीएम मोदी ने मंगलवार (2 मई) को राज्य के चित्रदुर्गा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस पर जोरदार हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं. साथ ही, पीएम मोदी ने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील भी की. आइए जानते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में क्या बातें कही हैं?

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की बातें
- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हमें कर्नाटक को विकसित भारत का प्रेरक बल, विकसित भारत का विकास इंजन बनाने की आवश्यकता है. इसे पूरा करने के लिए हमें डबल इंजन सरकार को फिर से सत्ता में लाना होगा'!

- पीएम मोदी ने कहा कि 'आजादी के 'अमृतकाल' में कनार्टक का ये पहला चुनाव है. ये चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है. ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा. कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है. इसलिए बीजेपी सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार को लाना है'.

- पीएम ने कहा कि 'प्रदेश बीजेपी की टीम को, कर्नाटक बीजेपी के नेतृत्व को आज मैं सार्वजनिक रूप से बहुत-बहुत बधाई देता हूं. कल जो उन्होंने संकल्प पत्र घोषित किया है, ये बहुत ही अच्छा संकल्प पत्र लेकर आए हैं. इसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने का रोड मैप है, इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है, इसमें महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है'.

- उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है. कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं. ये दोनों परिवारवादी हैं, दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं. इन दोनों दलों की प्राथमिकता कर्नाटक का विकास नहीं है. इनको आपके बच्चो से कोई लेना देना नही है'.

- प्रधानमंत्री ने कहा कि 'जब तक कांग्रेस की सरकार राज्य में रही, तब तक यहां विकास की गति रुकी रही. रिवर्स गेयर मे ही सरकार चलती रही. लेकिन, आज बीजेपी विकास की अनेक योजनाएं लेकर आ रही है, जिसमें हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट को बजट मे शामिल किया गया है'.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget