एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: 'कर्नाटक की संप्रभुता' बयान के बाद सोनिया गांधी पर हमलावर हुई BJP, चुनाव आयोग से की शिकायत

Karnataka Assembly Elections: कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की इजाजत नहीं देगी.

Karnataka: कर्नाटक चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है. इसी के मद्देनजर बीजेपी ने अब कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा अपने भाषण में 'कर्नाटक की संप्रभुता' शब्द इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है. इसको लेकर बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को शिकायत पत्र सौंपा है और बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

पार्टी का कहना है कि जनप्रतिनिधि कानून के तहत चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन के लिए पार्टी एक हलफनामा देती है कि वह राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित है जबकि सोनिया गांधी का बयान इसका उल्लंघन करता है. 

इसी के साथ बीजेपी ने चुनाव आयोग से कहा है कि भ्रष्टाचार रेट कार्ड वाले विज्ञापन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है लिहाजा उसे बीजेपी से लिखित में माफी मांगनी पड़ेगी. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का यह भी कहना है कि 7 मई की शाम 5 बजे तक कांग्रेस को आयोग के नोटिस का जवाब देना था. इसके बाद कांग्रेस का कोई जवाब नहीं आया है. इस मामले को लेकर दिल्ली में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 6 मई को अपने चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी. इस बयान के लेकर बीजेपी सोनिया गांधी पर हमलावर नजर आ रही हैं.

कर्नाटक की संप्रभुता शब्द को लेकर बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने भी सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने हुबली में जो भाषण दिया है, उस भाषण में सोनिया गांधी ने कर्नाटक की संप्रभुता के बारे में बात की थी जबकि संप्रभुता शब्द केवल देश के लिए उपयोग किया जाता है. इसलिए उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें:- Karnataka Assembly Elections: राहुल गांधी ने डिलीवरी पार्टनर्स के साथ खाया मसाला डोसा, स्कूटर पर की सवारी, दिखा कुछ ऐसा अलग अंदाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
भरत तिवारी एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं 5 गोलियां लगने की पुष्टि
भरत तिवारी एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं 5 गोलियां लगने की पुष्टि
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चोरी के आरोपियों के पड़ोसियों ने खोले बड़े राज ?| Champat
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- 'इस पर मन की बात कब करेंगे PM मोदी'
भरत तिवारी एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं 5 गोलियां लगने की पुष्टि
भरत तिवारी एनकाउंटर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, एक-दो नहीं 5 गोलियां लगने की पुष्टि
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी
महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी
Heart Health Tips : जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
जिम या फिर योगा...दिल की सेहत के लिए क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget