एक्सप्लोरर

AAP ने दिल्ली की तर्ज पर ही जारी किया कर्नाटक का चुनावी घोषणा पत्र, जानिए किए कौन से वादे

Karnataka Assembly Elections 2023 : AAP के सांसद संजय सिंह ने कर्नाटक चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए हर साल 2 लाख नौकरी और 300 यूनिट मुफ्त बिजली समेत 10 गारंटी दी.

karnataka election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान के बाद आम आदमी पार्टी ने बुधवार (29 मार्च) को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्नाटक की जनता से दिल्ली की ही तर्ज पर 10 वादे किये.

उन्होंने कहा कि अगर AAP सरकार सत्ता में आती है तो हम कर्नाटक के लोगों के लिए प्रत्येक महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर साल दो लाख युवाओं को नई नौकरी, कन्नड़ भाषा के लोगों के लिए 80 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण, महिलाओं के लिए नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण शामिल होगा. साथ ही कॉनट्रेक्ट बेसिस पर करने वाले युवाओं को रेगुलर किया जाएगा.

किसानों के लिए क्या है?
सांसद संजय सिंह ने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी प्रदान किया जाएगा. कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को खेती के लिए 12 घंटे मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी जाएगी. आप नेता ने कहा कि हमारी सरकार आई तो कृषि कानून को निरस्त कर दिया जाएगा.

छात्रों के लिए क्या है?
संजय सिंह ने युवाओं के लिए भी घोषणा करते हुए कहा कि 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को 5,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से वज़ीफा दिया जाएगा. इसके साथ जो इच्छुक छात्र होंगे उनके लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. साथ ही वोट के अधिकार को समझने और मतदान के दौरान जागरूकता पैदा हो इसके लिए स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान की उम्र घटाकर 16 साल कर दिया जाएगा.

गरीबों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए क्या?
सांसद ने कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो 18 वर्ष से ऊपर और गरीबी रेखा से नीचे महिलाओं को "सशक्तिकरण भत्ता" योजना के अनुसार प्रति माह 1,000 रुपये दिया जाएगा. पार्टी के घोषणा पत्र के अनुसार जो वृद्धावस्था पेंशन 400 रुपये मिल रहे हैं उसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा.

विधवा पेंशन 800 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया जाएगा. साथ ही आश्रित बच्चों के लिए 500 रुपये प्रति माह और दिव्यांगों के लिए जो पेंशन 600 रुपये मिल रहें हैं, उसको 1500 रुपये माह की जाएगी. संजय ने कहा कि हमारी सरकार सत्ता में आते ही हर क्षेत्र में विशेष ध्यान देगी, कर्नाटक के हर क्षेत्र में दिल्ली-मॉडल मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी. 

ये भी पढ़े - Aam Aadmi Party: कनार्टक चुनाव से पहले 'आप' ने चुनाव आयोग से की ये मांग, जानें- कैसे नहीं मिल पाएंगी ये सुविधाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget