एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result 2023: सिद्धारमैया, बोम्मई, डीके शिवकुमार समेत वो बड़े नेता जो जीत गए चुनाव

Karnataka Election 2023: बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान को 35,341 मतों के अंतर से हराकर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की.

Karnataka Assembly Election Results Live 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और पूर्व केंद्रीय मंत्री के.एच. मुनियप्पा उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने विजयी घोषित किया है. वहीं जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी चन्नापटना सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. 

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर कांग्रेस ने शनिवार (13मई) को स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया. शाम छह बजे तक घोषित परिणामों के मुताबिक वह 224 सदस्यीय विधानसभा में 123 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 13 सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है. बढ़त वाली सीट को भी वह जीत लेती है, तो वह 136 के आंकड़े तक पहुंच सकती है.

बोम्मई ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को हावेरी जिले के शिग्गांव निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान को 35,341 मतों के अंतर से हराकर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जद (एस) प्रत्याशी बी. नागराजू को 1,22,392 मतों के भारी अंतर से पराजित किया, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कोराटागेरे सीट से 14,347 मतों से जीत दर्ज की.

सात बार के सांसद ने जेडीएस को हराया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सात बार के सांसद मुनियप्पा ने देवनहल्ली सीट से जेडी (एस) के एन. नारायणस्वामी को 4,631 मतों से हराया. मुनियप्पा ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है.

कुमारस्वामी के भाई एच.डी. रेवन्ना ने होलेनरसीपुरा सीट पर 3,152 मतों के अंतर से जीत हासिल की. जनता दल (सेक्युलर) के नेता स्वरूप प्रकाश ने हासन सीट पर जीत दर्ज करते हुए भाजपा से यह सीट छीन ली.

येदियुरप्पा के बेटे ने जीत दर्ज की

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के बेटे एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार बी. वाई. विजयेंद्र ने शिकारीपुरा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार एस.पी. नागराज को 11,008 मतों से हराया.

चुनाव आयोग के अनुसार, 10 मई को हुए मतदान में 73.19% से अधिक मतदाताओं ने वोट किये, जो साल 2018 के आंकड़ों (72.36%) को पार कर गया. कर्नाटक में सरकार का वर्तमान कार्यकाल 24 मई, 2023 को समाप्त होगा.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget