एक्सप्लोरर

Karnataka Election: 'पीएम व्यक्ति नहीं संस्था', खरगे के बयान पर राजनाथ का पलटवार, कहा- कांग्रेस लोकतांत्रिक परंपराओं को कतर रही

Karnataka Elections: मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर बीजेपी लगातार हमलावर है. अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में चुनावी अभियान जोरों पर हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला. मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान पहुंचा रही है. पीएम कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने 27 अप्रैल को कलबुर्गी में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी. खरगे की इस टिप्पणी को बीजेपी ने पीएम मोदी का अपमान बताते हुए माफी की मांग की थी.

चुनावी राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं. जिस तरीके से कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री पर निजी हमले कर रहे हैं, वे स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के टुकड़े कर रहे हैं.

क्या कहा था खरगे ने?

कर्नाटक में चुनावी सरगर्मी के बीच खरगे के बयान ने बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका दे दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कलबुर्गी में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से कर डाली. उन्होंने कहा था कि गलती मत कीजिए. मोदी जहरीले सांप की तरह है. आपको लगता है कि ये जहर नहीं है तो छूकर देखिए. पता चल जाएगा. अगर आप छुएंगे तो मर जाएंगे. आपको लगता है कि ये जहर नहीं है, क्योंकि मोदी ने दिया है तो इसे चाटकर देखिए. अगर आप इस जहर को चाटेंगे तो हमेशा के लिए मर जाएंगे.

बीजेपी ने किया था पलटवार

खरगे के बयान पर बीजेपी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई. बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान बता दिया. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा था, ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस के किसी नेता ने अभद्र टिप्पणी की हो. ऐसी टिप्पणी से उन्होंने ये सुनिश्चित कर दिया है कि कांग्रेस की कर्नाटक चुनाव में हार पक्की है. ये शब्द भले ही खरगे जी के हों, लेकिन ये आस्था, ये विष गांधी खानदान का है जो उगला जा रहा है. 

खरगे ने दी थी सफाई 

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद खरगे को सफाई देनी पड़ी थी. खरगे ने बताया कि वह कहना चाहते थे कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह खतरनाक है और उनका प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमला करने का इरादा नहीं था.

अपने बयान को साफ करते हुए खरगे ने ट्वीट किया और लिखा, बीजेपी की विचारधारा बांटनेवाली, एक दूसरे को लड़ाने और गरीब व दलितों के खिलाफ नफरत और पूर्वाग्रह से भरी हुई है. मैंने नफरत और द्वेष की राजनीति पर चर्चा की थी. मेरा बयान प्रधानमंत्री या किसी अन्य के खिलाफ नहीं था.

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री से मेरी लड़ाई कोई निजी लड़ाई नहीं है. यह एक विचारधारा की लड़ाई है. मेरा इरादा किसी की भावना को आहत करना नहीं था और अगर जाने या अनजाने में किसी की भावना आहत हुई है तो ये मेरा कभी भी इरादा नहीं था.

यह भी पढ़ें

'अमित शाह और सीएम योगी के चुनाव प्रचार पर लगे रोक', कांग्रेस ने EC से की मांग, BJP ने कहा- मल्लिकार्जुन खरगे पर हो एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget