एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: 'कर्नाटक में सीएम बोम्मई की कोई नहीं सुनता', सुरजेवाला बोले- कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता...

Karnataka Elections 2023: बीजेपी ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. ऐसे में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी को भगदड़ पार्टी बता दिया है.

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के एलान के बाद से ही राज्य में सियासी हमलों ने जोर पकड़ लिया है. एक तरफ जहां कर्नाटक में पक्ष-विपक्ष के बीच घमासान छिड़ा है तो वहीं कांग्रेस के दूसरे नेता भी राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. पत्रकारों से बात करते हुए सुरजेवाला ने बीजेपी को भगदड़ पार्टी बताया है.

दरअसल, सत्ताधारी बीजेपी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. इसे लेकर जब पत्रकारों ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला से सवाल किया तो उन्होंने कहा- 'मुख्यमंत्री बोम्मई अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते, उनके मंत्रीगण भी अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते, सब अपनी-अपनी सीट छोड़कर भाग रहे हैं. बीजेपी में भगदड़ मच गई है और बीजेपी का नाम अब भगदड़ पार्टी हो गया है. बीजेपी में कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है.'

'अब बीजेपी पैनिक स्ट्रीकर है'
सुरजेवाला यही नहीं रुके, उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा. उन्होंने कहा कि फिल्मों के स्टार्स की सहायता ले रहे हैं, क्योंकि न बोम्बई जी को कोई सुनता है, न नड्डा जी और न ही मोदीजी को कोई सुनता है और अमित शाह की रैली में कुर्सियां खाली रहती हैं. सुरजेवाला ने बीजेपी पर कर्नाटक को लूटने का भी आरोप लगाया.

उन्होंने कहा- 'अब बीजेपी पैनिक स्ट्रीकर है, 40 प्रतिशत कमीशन से कर्नाटक को लूटकर और युवाओं को लूटकर जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो वे सब बिरादरियों को बरगलाने के लिए एससी/एसटी रिजर्वेशन लेकर आए. वो जब 56 प्रतिशत हो गई तो मोदी सरकार ने उसे खारिज कर दिया.' सुरजेवाला ने बीजेपी सरकार पर ओबीसी समुदाय के अपमान करने का भी आरोप लगाया.

बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई
कर्नाटक बीजेपी को लेकर आगे बात करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बोम्मई जी की तस्वीर पोस्टर पर नहीं है, इन्हें राज्य के विकास से कोई मतलब नहीं हैं. प्रह्लाद जोशी, मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है, कि उन्हें विपक्ष का नेता बना दिया जाए, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है. इसलिए अपना गुस्सा हमपर निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा- 'कर्नाटक को बीजेपी गोवा की तरह आया राम गया राम की तरह बनाना चाहती है. कांग्रेस पूरे देश की लड़ाई लड़ रही है, यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई है.'

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कर्नाटक में टिकट बंटवारे पर बीजेपी में महामंथन, आधी रात तक चली मीटिंग, लिस्ट में देरी पर कांग्रेस ने ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग बढ़ा सकती है कांग्रेस की मुश्किल! BJP ने याद दिलाया 'इतिहास'
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget