एक्सप्लोरर

कांग्रेस के गढ़ गुना से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया को फरवरी में कांग्रेस महासचिव बनाया गया था. इसके साथ ही उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 40 संसदीय क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने आज लोकसभा चुनावों के लिए सात और उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. इसमें सबसे खास नाम कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का है. ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने मध्य प्रदेश के गुना से टिकट दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान में भी गुना सीट से सांसद हैं. उन्हें फिर से उसी सीट से मैदान में उतारा गया है.

फरवरी में बने थे कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को फरवरी में कांग्रेस महासचिव बनाया गया था. इसके साथ ही उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 40 संसदीय क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया. कहा जा रहा था कि बड़ी जिम्मेदारी मिलने के चलते सिंधिया की सक्रियता अब गुना की बजाय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा रहेगी. इसी के चलते ये भी खबर थी कि गुना संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी महारानी प्रियदर्शिनी राजे को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने फिर एक बार ज्योतिरादित्य सिंधिया को यहां से उम्मीदवार घोषित किया है.

2014 के चुनाव में क्या रही थी तस्वीर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के जयभान सिंह पवैया और साल 2009 के चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को शिकस्त दी थी. ज्योतिरादित्य ने लोकसभा का पहला चुनाव पिता माधवराव सिंधिया का निधन होने पर साल 2002 में लड़ा था. यह उपचुनाव था. गुना वह संसदीय क्षेत्र है, जहां कांग्रेस ने साल 2014 में 'मोदी लहर' के बावजूद जीत दर्ज की थी.

2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 लाख 17 हजार 036 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 20 हजार 792 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. गुना लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के जयभान सिंह रहे थे जिन्होंने 3 लाख 96 हजार 244 वोट हासिल किये थे. बहुजन समाज पार्टी के लखन सिंह बघेल 27 हजार 412 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे.

गुना संसदीय क्षेत्र गुना संसदीय क्षेत्र से राजमाता विजयराजे सिंधिया और बेटे माधवराव सिंधिया के बाद उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीतते आए हैं. इस संसदीय क्षेत्र में अब तक कुल 14 लोकसभा चुनाव हुए, जिनमें कांग्रेस नौ, बीजेपी चार और बहुत पहले एक बार जनसंघ की जीत हुई थी. मध्य प्रदेश में गुना और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र कांग्रेस के गढ़ के तौर पर पहचाने जाते हैं. पिछले चुनाव में राज्य की 29 सीटों में से सिर्फ दो पर ही कांग्रेस जीत सकी थी जो कि गुना और छिंदवाड़ा थी. गुना लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में आती है जो कि चंबल इलाके में आता है.

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने दी मुसलमानों को धमकी, कहा- वोट नहीं दोगे और काम के लिए आएंगे तो वही होगा...समझ रहे हैं आप!

लोकसभा चुनाव: कृष्णा तीरथ की हुई घर वापसी, दिल्ली में थामा कांग्रेस का 'हाथ'

राफेल डील: राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के लिए SC पहुंची बीजेपी, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई

शिवसेना की बीजेपी को सलाह- राफेल सौदे पर कम बोलें

Lok Sabha election 2019: AAP अपने रुख पर अड़ी है इसलिए हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए विवश-कांग्रे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget