एक्सप्लोरर

J&K Polls 2024: PM मोदी से स्मृति ईरानी तक...आ गई BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें- और किनके हैं नाम

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. कई पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र भी जारी कर दिए हैं.

BJP Star Campaigner List: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक दलों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. ताजा घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक के नाम हैं. 

जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के साथ-साथ स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, कविंद्र गुप्ता, निर्मल सिंह को स्टार प्रचारक बनाया गया है. बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 40 नाम हैं. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल किया गया है. इससे पहले बीजेपी ने पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की भी लिस्ट जारी की थी. 

कौन-कैन हैं बीजेपी के स्टार प्रचारक?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, जी किशन रेड्डी, शिवराज सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर, भजनलाल शर्मा, राम माधव, तरुण चुग, आशीष सूद, जुगल किशोर शर्मा भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं.

44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर ली वापस 

बीजेपी ने सोमवार (26 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली सूची वापस लेने के बाद दो संशोधित सूचियां जारी कीं. पार्टी ने अब पहले चरण के लिए कुल 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पहली संशोधित सूची में 15 और दूसरी में केवल एक नाम है. 

पहली लिस्ट में क्या था?

पहले जारी की गई सूची में पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम थे लेकिन, पहली संशोधित सूची में दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम हटा दिए गए और अब दूसरी सूची में केवल एक नाम है. 

पार्टी ने अपनी संशोधित सूची में पंपोर, शोपियां, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग और कोकरनाग (एसटी) जैसी कश्मीर सीटों को शामिल किया है. 2014 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं और उस समय जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था. नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में उभरी कांग्रेस से चुनौती का सामना करने के लिए बीजेपी हरसंभव प्रयास कर रही है, खासकर जम्मू क्षेत्र में जो 2014 से बीजेपी का गढ़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की दूसरी लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget