एक्सप्लोरर

BJP में शामिल हुए सनी देओल, गुरदासपुर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

आज सनी देओल ने केंद्रीय मंत्री गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली है. माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें पंजाब की गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती है.

Loksabha Election 2019: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बॉलीवुड सितारों को चुनावी अखाड़े में उतारने में जुटी हैं. हाल ही में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुईं और आज दिग्गज अभिनेता सनी देओल ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

आज सनी देओल ने केंद्रीय मंत्री गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली है. खबरें हैं कि सनी देओल बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

पार्टी ज्वाइन करते हुए सनी देओल ने कहा, "जिस तरह से मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे ठीक उसी तरह से आज मैं मोदी जी के साथ जुड़ने के लिए आया हूं. हमारे देश के यूथ को विकास के लिए और आगे बढ़ने के लिए मोदी जी जैसे लोगों की जरूरत है. मैं चाहता हूं कि मोदी अगले पांच साल और देश के प्रधानमंत्री बने. मैं इस परिवार के साथ जुड़कर जो भी कर सकता हूं वो हर संभव काम इस देश के लिए करुंगा."

BJP में शामिल हुए सनी देओल, गुरदासपुर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "जब मुझे पता लगा सनी देओल हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो मुझे बार्डर फ़िल्म की याद आ गई, जो राष्ट्रवाद का उदाहरण थी." निर्मला सीतारमण ने कहा कि सनी देओल लोगों की नब्ज समझते हैं.

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "सनी देओल का पूरा परिवार बीजेपी का वफ़ादार रहा है. जिस प्रकार से इनके पिता धर्मेन्द्र जी ने लोगों की सेवा की. उसी तरह सनी दयोल भी जनता के बीच में रहकर लोगों की सेवा करेंगे."

ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी दओल को चुनाव लड़ाना चाहती है. ये सीट पंजाब के 13 लोकसभा सीटों में से एक है.

दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना चार बार यहां से सांसद चुने गए. विनोद खन्ना 1999 से 2009 और 2014 से 2017 तक इस सीट से सांसद रहे. 2009 में विनोद खन्ना को इस सीट पर हार मिली और 2017 में उनके निधन के बाद ये सीट फिर से कांग्रेस के पाले में चली गई थी. 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी.

BJP में शामिल हुए सनी देओल, गुरदासपुर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

सनी देओल के परिवार की बात करें तो उनके धर्मेंद्र भी बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी. वहीं उनकी step-mother हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं.

फिल्मों की बात करें तो सनी देओल इन दिनों अपने बेटे की डेब्यू फिल्म 'पल-पल दिल के पास' की शूटिंग में व्यस्त हैं. उस फिल्म को वो खुद ही डायरेक्ट कर रहे हैं.

>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget