एक्सप्लोरर

ये हैं 5 सबसे सटीक एग्जिट पोल, तीसरा वाला देखकर पकड़ लेंगे सिर

लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे. अब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में सबकी निगाहें एक बार फिर सर्वे और एग्जिट पोल पर आकर टिक गई हैं.

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावी बिगुल फुंक गया है. हरियाणा और जम्मू कश्मीर को लेकर तमाम सर्वे भी सामने आए गए हैं. 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद इन राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ जाएंगे. काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी. हालांकि, कई बार एग्जिट पोल के अनुमान गलत भी साबित होते हैं. 2024 लोकसभा चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. 2024 लोकसभा चुनाव में ज्यादा एग्जिट पोल में बीजेपी को 350-400 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था, जबकि पार्टी को 240 सीटें मिलीं. हालांकि, एनडीए सरकार बनाने में सफल रहा.

हाल के 5 एग्जिट पोल जो रहे सटीक

1- गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे. इस चुनाव से पहले आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल जारी किया था. एग्जिट पोल में बीजेपी को 129-151 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. जबकि कांग्रेस को 16-30 और अन्य के खाते में 9-12 सीटें जाने का अनुमान जताया गया था.

क्या थे नतीजे? 
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी को 156 सीटें मिली थीं. जबकि कांग्रेस को 17 और अन्य के खाते में 9 सीटें गई थीं. 

2- गुजरात के साथ हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए थे. आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 24-34, कांग्रेस को 30-40 और अन्य के खाते में 4-8 सीटें जाने का अनुमान जताया गया था. 

क्या थे नतीजे?
हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल के मुताबिक ही नतीजे आए. यहां बीजेपी को 25, कांग्रेस को 40 और अन्य के खाते में 3 सीटें गईं. कांग्रेस राज्य में सत्ता में वापस आने में सफल हुई. 

3- इस साल लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए थे. इस चुनाव में  टीवी-5 तेलुगु का एग्जिट पोल सबसे सटीक साबित हुआ. एग्जिट पोल में एनडीए को 161, वाईएसआर को 14 और अन्य के खाते में 3 सीटों का अनुमान जताया गया था. 

क्या थे नतीजे?
जब आंध्र प्रदेश के नतीजे आए तो एनडीए को 164 सीटें मिलीं. जबकि वाईएसआर के खाते में 11 सीटें गईं. 

4- 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए थे. इन चुनावों में Times Now – ETG का एग्जिट पोल सबसे सटीक साबित हुआ. इस एग्जिट पोल में बीजेपी को 108-128 सीटें, कांग्रेस को 56-72 सीटें और अन्य के खाते में 13-21 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. 

क्या थे नतीजे?

इस चुनाव में बीजेपी को 115 सीटों पर जीत मिली. वहीं, कांग्रेस के खाते में 70 और अन्य के खाते में 15 सीटें गई. 

5- राजस्थान के मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए थे. इस चुनाव में AXIS MY INDIA एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद जताई गई थी. बीजेपी के खाते में 140-162, कांग्रेस 68-90 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. 

क्या थे नतीजे?
 
मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही. बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला. बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 66 और अन्य को 1 सीट मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget