एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: हरियाणा के रण में साथ आएंगी कांग्रेस और AAP? गठजोड़ पर सस्पेंस, समझें- कहां फंसा पेंच

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सहमति बनती नहीं दिखाई दे रही है. सीटों को लेकर दोनों दलों में मतभेद है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भी सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है.  दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है, जिससे गठबंधन की संभावनाएं धूमिल होती नजर आईं.  

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई है. जानकारी के अनुसार, हुड्डा गुट और कुछ अन्य नेता आप के साथ सीट बंटवारे के खिलाफ हैं. इन नेताओं का मानना है कि केजरीवाल की पार्टी का हरियाणा में कोई खास आधार नहीं है.

सीटों के बंटवारों को लेकर फंसा पेंच 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस द्वारा 10 सीटें छोड़ने की अनिच्छा के कारण बातचीत गतिरोध पर पहुंच गई है. आम आदमी पार्टी अब  50 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रही हैं. माना जा रहा है कि रविवार को अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आप के लिए 3-4 से अधिक सीटें छोड़ने को तैयार नहीं है. 

वहीं, गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, 'अभी भी हम बात कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि गठबंधन हरियाणा के हित में होगा. हर दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 

कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता AAP पार्टी में हो सकते हैं शामिल

आम आदमी पार्टी में कांग्रेस और बीजेपी के कई नाराज नेता शामिल हो सकते हैं. रविवार तक आम आदमी पार्टी अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है. आप  ने हरियाणा में चुनाव को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है. शुक्रवार को कलायत में पंजाब के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. 

यह भी पढ़ें- Haryana Polls: विनेश फोगाट का जुलाना से खास कनेक्शन, ससुराल से लड़ेंगी पहला इलेक्शन; कांग्रेस को ही चुनने की वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget