एक्सप्लोरर

'EVM सेफ, बैट्री का नतीजों पर...', कांग्रेस के आरोप खारिज कर ECI ने दिया जवाब, कह दी बड़ी बात!

ECI Letter To Congress: भारतीय चुनाव आयोग ने हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है.

ECI Letter To Congress: हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी से जुड़े कांग्रेस के आरोपों को भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने खारिज कर दिया है. मंगलवार (29 अक्टूबर, 2024) को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखित जवाब में ईसीआई की ओर से कहा गया कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है और बैट्री का नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ता है. ऐसे में आरोप बेबुनियाद हैं और उनमें तथ्यों की कमी है.

कांग्रेस को लिखी चिट्ठी में ECI ने कहा कि मतदान और मतगणना के दिनों जैसे संवेदनशील समय पर गैर-जिम्मेदाराना आरोप लगाने से सार्वजनिक अशांति और अराजकता पैदा हो सकती है. पिछले एक साल में 5 विशिष्ठ मामलों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने लंबे समय से चुनावी अनुभव रखने वाली राष्ट्रीय पार्टी (कांग्रेस) से उचित परिश्रम करने और बिना किसी सबूत के चुनावी संचालन पर आदतन हमले करने से बचने के लिए कहा.

क्या कहा चुनाव आयोग ने... 

  • चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि सभी ईवीएम सुरक्षित हैं और बैट्री स्तर का चुनाव परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ता.
  • ECI ने हरियाणा के 26 रिटर्निंग अधिकारियों ने शिकायतों का जवाब देकर कहा कि सभी चरणों में कांग्रेस प्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज है.
  • चुनाव आयोग ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और बताया कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित और स्वतंत्र होती है.
  • भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम को लेकर कोर्ट ने कई बार फैसले दिए हैं, जिसमें यह कहा गया है कि ईवीएम छेड़छाड़ मुक्त और विश्वसनीय है.
  • चुनाव आयोग ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह साबित हो कि ईवीएम अविश्वसनीय हैं या उनमें कोई खामी है.
  • ECI ने कहा कि सबूतों से कोर्ट में यह भरोसा पैदा होता है कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती.
  • चुनाव आयोग का कहना है कि ईवीएम में वायरस या बग डालने का कोई चांस नहीं और अवैध वोटों का सवाल ही नहीं उठता.
  • चुनाव आयोग ने कहा कि वीवीपीएटी प्रणाली वाली ईवीएम मतदान प्रणाली की सटीकता सुनिश्चित करती हैं.
  • चुनाव आयोग ने सफलतापूर्वक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए हैं.


EVM सेफ, बैट्री का नतीजों पर...', कांग्रेस के आरोप खारिज कर ECI ने दिया जवाब, कह दी बड़ी बात!

ये थे कांग्रेस के आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती के दौरान कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की बैट्री 99 फीसदी चार्ज थी और कुछ वोटिंग मशीनों की बैट्री 60 से 80 फीसदी थी. भाजपा को उस जगह अधिक वोट मिले जहां पर बैट्री 99 फीसदी चार्ज थी, जबकि कांग्रेस को उस जगह ज्यादा वोट मिले जहां बैट्री 60 से 80 फीसदी तक चार्ज थी.

इन क्षेत्रों में गड़बड़ी के लगाए थे आरोप

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर के बाद 20 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग से पुनर मतगणना की मांग की थी आयोग को लिखी अपनी चिट्ठी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हस्तक्षेप की मांग की थी. जिन विधानसभा क्षेत्र में शिकायत की गई है उनमें  नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल (एससी), कालका, पानीपत सिटी, इंद्री, बड़खल, फरीदाबाद एनआईटी, नलवा, रानियां, पटौदी (एससी), पलवल, बल्लभगढ़, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- आप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ी मुश्किलें, वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले में ED ने दाखिल की चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget