एक्सप्लोरर

हरियाणा: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी बोले- कांग्रेस की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया

मोदी ने कहा, ''हमारे पवित्र स्थलों के प्रति कांग्रेस का जो रुख रहा, वही रुख जम्मू-कश्मीर के प्रति भी उसका रहा.'' उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने के फैसले को उचित बताया.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और करतारपुर गलियारा के मुद्दे को लेकर विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी (कांग्रेस की) गलत नीतियों और रणनीति ने देश को बर्बाद कर दिया. मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस के नेता अनुच्छेद 370 को समाप्त करने में नाकाम रहे, जबकि 1964 में संसद में पार्टी ने इसका वादा किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने एलनाबाद में एक रैली में अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि जिसे भीम राव आंबेडकर ने एक अस्थायी प्रावधान कहा था, वह 70 साल तक बना रहा लेकिन कांग्रेस ने उस बारे में कुछ नहीं किया.

पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस की गलत नीतियों और रणनीति ने राष्ट्र को बर्बाद कर दिया.'' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब भारत और कश्मीर के लोग नीतियां बनाएंगे. मोदी ने कहा, ''समय बदल गया है, देश बदल गया है.'' राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने के फैसले को उचित बताते हुए कहा, ''क्या दिल्ली में सत्ता की खातिर कश्मीर को बर्बाद होने देना चाहिए? कश्मीर ज्यादा महत्वपूर्ण होना चाहिए या प्रधानमंत्री का पद? हर भारतीय का यही जवाब होगा कि प्रधानमंत्री आते-जाते रहेंगे, कश्मीर को बने रहना होगा और समृद्ध होना होगा.''

जम्मू-कश्मीर में बेकसूरों को मरने के लिये छोड़ दिया गया- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि 70 बरसों तक इस मुद्दे का कोई सार्थक हल निकालने के लिये ईमानदार प्रयास नहीं किया गया जबकि जम्मू-कश्मीर में बेकसूरों को मरने के लिये छोड़ दिया गया. वहीं जवानों ने वहां नागरिकों की सुरक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये. प्रधानमंत्री ने करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर कहा कि यह पूरा होने के करीब है और केंद्र गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिये इंतजाम कर रहा है. उन्होंने कहा, ''करतारपुर गुरुद्वारा को भारतीय भू-क्षेत्र में लाने की अक्षमता विभाजन के समय की एक बड़ी गलती थी.'' उन्होंने कहा कांग्रेस और उसकी संस्कृति से जुड़ी पार्टियों ने भारतीयों की मान्यता, परंपरा और संस्कृति को सम्मान नहीं दिया.

मोदी ने कहा, ''हमारे पवित्र स्थलों के प्रति कांग्रेस का जो रुख रहा, वही रुख जम्मू-कश्मीर के प्रति भी उसका रहा.'' उन्होंने रेवाड़ी में भी कांग्रेस पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा, ''1964 में संसद में एक चर्चा के दौरान, देश के प्रतिष्ठित नेता परेशान हो गये...कांग्रेस में विभाजन था. यह मांग थी कि अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जाए और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो.''

बीजेपी सरकार ने जवानों और पुलिसकर्मियों के लिये स्मारक बनाये

पीएम मोदी ने आज अपनी दूसरी रैली में कहा, ''उस वक्त कांग्रेस नेताओं ने हाथ जोड़ कर कहा था कि उनकी मांग पूरी की जाए और अनुच्छेद 370 एक साल में समाप्त कर दिया जाएगा. लेकिन इस विषय को फिर से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया.'' उन्होंने पूछा, ''क्या मजबूरी थी और क्या खेल खेला जा रहा था.'' उन्होंने विपक्षी पार्टी पर प्रहार करते हुए दावा किया कि उसने उन जवानों और पुलिसकर्मियों के लिये कोई स्मारक नहीं बनाया, जिन्होंने 70 साल तक राष्ट्र के लिये अपने प्राण न्यौछावर किये. ''सिर्फ बीजेपी सरकार ने ही उनके लिये इस तरह के स्मारक बनाये.''

मोदी ने कहा कि यह बीजेपी सरकार है जिसने अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द किया, जबकि कांग्रेस सिर्फ निजी फायदे की सोच रही थी. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 'वन रैंक,वन पेंशन' (ओआरओपी) योजना के तहत हरियाणा में दो लाख पूर्व सैनिकों को 900 करोड़ रुपये दिये गये. मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने सैनिकों के लिये अत्याधुनिक हथियार, राफेल लड़ाकू विमान और बुलेटप्रूफ जैकेट लाकर अपने सशस्त्र बलों को मजबूत किया.

यह भी पढ़ें-

विधानसभा चुनाव के लिए थमा प्रचार, महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के 3 विधायकों के 'लापता' होने पर पार्टी के MLA का बड़ा बयान, 'NDA वाले…'
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
राज्यसभा चुनाव: बिहार में NDA के 4 विधायक करेंगे क्रॉस वोटिंग? सियासी दावे से मची खलबली
राज्यसभा चुनाव: बिहार में NDA के 4 विधायक करेंगे क्रॉस वोटिंग? सियासी दावे से मची खलबली

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
बिहार की सियासत का बड़ा दिन, अनंत सिंह का ऐलान- नीतीश बिहार में नहीं रहेंगे, हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget