एक्सप्लोरर

हरियाणा: चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हुए राम रहीम और रामपाल के 'गैंग'

यह पहला मौका है जब बिना राम रहीम और रामपाल के प्रभाव के राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहा है. ट्विटर पर बीते दिनों में ये बाबा 25 से अधिक बार ट्रेडिंग में रहे हैं.

नई दिल्ली: सियासी फायदे के लिए लिफाफे में 'धर्म' को बेचने वाले ठेकेदार हर तरफ हैं. चुनावी पर्व में ये सक्रिय हो जाते हैं. सियासत और धर्म के ठेकेदारों की 'अवैध' रिश्ते की बानगी हर चुनाव में सामने आती रहती है. अब दोषी घोषित होने के बाद ये बाबा नया पैंतरा अपना रहे हैं.

भारतीय राजनीति के इतिहास में बाबाओं का बड़ा स्थान रहा है, हरियाणा भी कई बार इसका उदाहरण साबित हुआ है. अपने अनुयायियों की राजनीतिक सोच को प्रभावित करने की बाबाओं की क्षमता ने सभी धर्मों के नेताओं को उनके साथ जोड़ रखा है. पिछले कुछ सालों में स्थिति और भी दिलचस्प हो गई है, राज्य विधानसभा चुनावों के आगाज के साथ ही एक बार फिर हरियाणा में बाबाओं के डेरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है.

चुनावों के एलान के साथ ही हरियाणा के बाबाओं के डेरों पर राजीनिक हलचल देखी जा रही है. सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल और डेरा सच्चा सौदा के गुरुमीत राम रहीम सिंह जेल में हैं. लेकिन दोनों की आईटी टीमें सोशल मीडिया पर जमकर सक्रिय हैं. चुनाव आते ही इन टीमों के पास लोगों को जोड़ने के लिए मैदान पुरी तरह खुल गया है.

यह पहला मौका है जब बिना राम रहीम और रामपाल के प्रभाव के राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहा है. इसलिए दोनों की टीमें सोशल मीडिया के माध्यम युवाओं को जोड़ने में लगी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए आईटी एक्सपर्ट्स हायर किए गए हैं. इन एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही सैकड़ों लोग इन बाबाओं के लिए सोशल मीडिया पर इनके पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं.

इन आईटी एक्सपर्ट्स की नजर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर है और ये लगातार अपने बाबा को ट्रेंड कराने और दूसरे बाबा को नीचा दिखाने में लगे रहते हैं. ट्विटर पर बीते दिनों में ये बाबा 25 से अधिक बार ट्रेडिंग में रहे हैं. इन आईटी टीमों का मकसद राम रहीम और रामपाल को 'पीड़ित' बताना है और ये आईटी टीम आम जनमानस के बीच यह अफवाह फैला रही हैं कि झूठे आरोपों में फंसाया गया है. जबकि सच्चाई ये है कि अदालत द्वारा ये दोषी घोषित किए गये हैं. इन्हें अदालत ने सजा दी है.

राम रहीम का चुनावी कनेक्शन

बता दें कि हरियाणा में चुनावों के वक्त राम रहीम को सजा से पहले नेता वोट के लिए उससे मदद मांगते रहे हैं. साल 2009 के चुनावों में राम रहीम ने राज्य में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दिया था. जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी. इसके बाद उसने 2014 में बीजेपी को सपोर्ट किया था और सूबे की सत्ता में बीजेपी काबिज हुई थी. माना जाता है कि सिर्फ हरियाणा में राम रहीम के 25 लाख से ज्यादा भक्त हैं. राम रहीम को मिली सजा के बाद सिरसा और पंचकुला में उसके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. आज भी राम रहीम के भक्त उसको दोषी मानने से इनकार करते हैं.

मालूम हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन अप्लाई करने की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो चुकी है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है. 24 अक्टूबर को चुनाव आयोग सभी 90 सीटों के नतीजे घोषित करेगा.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget