एक्सप्लोरर

Gujarat Election: चुनावी खर्च के मामले में उम्मीदवार कैसे झोंकते हैं आंखों में धूल, रिसर्च में आया सामने

Gujarat Election: शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि उम्मीदवारों ने चुनाव में 57 लाख से लेकर 1.16 करोड़ रुपये के बीच खर्च किया था.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में पैसा खर्च करने के मामले में नेता लिमिट से ज्यादा खर्चा कर रहे हैं. यहां के नेता तय मानकों से भी आगे जाकर 100 गुणा ज्यादा फिजूलखर्ची कर रहे हैं. लेकिन यह चुनाव जीतने और चुनावी कैंपेन चलने तक ही जारी रहता है.

एक अध्ययन से सामने आया है कि 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने आउटरीच कार्यक्रमों के लिए प्रति वोटर 459 रुपये खर्च किए थे, जबकि चुनाव आयोग ने प्रति वोटर लगभग 45 रुपये खर्च किए जाने के मानक तय किये थे. वहीं, 2017 के चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार खर्च के लिए चुनाव आयोग ने प्रति उम्मीदवार 28 लाख रुपये की सीमा निर्धारित की थी. 

चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा खर्च करने का पता लगाने के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई के शोधकर्ता शामिल थे. साथ ही अमेरिका की फिलाडेल्फिया में टेम्पल यूनिवर्सिटी और फिलाडेल्फिया में टेम्पल यूनिवर्सिटी से दो शोधकर्ता शामिल थे. शोधकर्ताओं ने अहमदाबाद और खेड़ा के वाल्ड सिटी विधानसभा क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा किए गए खर्चों की जांच की थी.    

नवंबर 2017 से मार्च 2018 के बीच विश्लेषण
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, इस अध्ययन में नवंबर 2017 से मार्च 2018 के बीच चुनाव खर्च का विश्लेषण किया गया. शोधकर्ताओं ने बताया कि अहमदाबाद में, कांग्रेस के उम्मीदवार ने आधिकारिक तौर पर 13.4 लाख रुपये, बीजेपी उम्मीदवार ने 10.5 लाख रुपये, जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार ने 2.7 लाख रुपये की घोषणा की थी. जबकि, डेयरी सहकारिता और ग्रामीण मतदाताओं के दबदबे वाले कपडवंज में कांग्रेस प्रत्याशी ने 9.7 लाख रुपये और बीजेपी प्रत्याशी ने 11.8 लाख रुपये खर्च किए.

तीन संस्थानों के शोधकर्ता हुए शामिल
TISS के शोधकर्ता अश्विनी कुमार, टेम्पल यूनिवर्सिटी के सौरदीप बनर्जी और वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के शाश्वत धर ने मतदान से 14 दिन पहले अहमदाबाद और कपडवंज में दोनों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों ने चुनाव में जो खर्च किया था और खर्च की आधिकारिक तौर घोषणा की थी उसका मिलान किया.

हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए 
आंकड़े हैरान करने वाले थे क्योंकि शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादातर उम्मीदवारों ने अपने क्षेत्र में सभाओं और रैलियों के आयोजन पर 16 लाख से 28 लाख रुपये खर्च किये थे. जबकि, उन्होंने स्टार प्रचारकों की रैली पर 15 लाख से 30 लाख रुपये, पार्टी कार्यकर्ताओं के भोजन पर 5 लाख से 10 लाख रुपये, बूथ पर मैनेजमेंट के लिए 7 लाख से 14 लाख रुपये और बैनर छपाई के लिए लगभग 10 लाख रुपये खर्च किये. 

शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि उम्मीदवारों ने चुनाव में 57 लाख से लेकर 1.16 करोड़ रुपये के बीच खर्च किया था. लेकिन राजनीतिक दल और उसके उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर तय सीमा को दरकिनार कैसे करते हैं? और अपने कुल चुनावी खर्च को कम करके दिखाते हैं? अध्ययन में पाया गया कि चुनाव प्रचार में पैसा खर्च करने के लिए किसी तीसरे बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Air India पर किसने लगाया 14 लाख डॉलर का जुर्माना, पैसेंजर्स के 12.15 करोड़ डॉलर भी करने होंगे रिफंड- जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget