एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: इसुदान गढ़वी ने चुनावो में आप की जीत का किया दावा, कहा- बीजेपी के पन्ना प्रमुख भी कर रहे हैं AAP के लिए काम

आप की ओर से सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि आप की जीत निश्चित है क्योंकि बीजेपी के पन्ना प्रमुख भी आप के लिए काम कर रहे हैं.

Gadhvi Claimed AAP's Victory: गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. इस चुनाव में आप ने शामिल होकर चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील कर दिया है. आप की ओर से सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने सोमवार को देवभूमि द्वारका जिले की खमबालिया विधानसभा सीट से अपना नांमकन दाखिल कर दिया है. साथ ही उन्होनें गुजरात में अपनी जीत का दावा किया है. डेक्कन हेराल्ड को दिए एक इंटरव्यू में उन्होनें अपनी जीत के बढ़ते हुए चांसेज को लेकर कहा कि हमारी जीत तय है क्योकिं बीजेपी के पन्ना प्रमुख भी आप के लिए काम कर रहे हैं.

'बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण है आप'

गढ़वी ने अपनी रणनीतियों, वादों और सत्तारूढ़ बीजेपी को खदेड़ने के प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगी क्योंकि अब गुजरात में बीजेपी का करिश्माई नेतृत्व चलना बंद हो गया है, इसलिए दिन-प्रतिदिन आप का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. वहां की जनता हमारी गारंटिड वादो से काफी प्रभावित है. तब ही लोग बड़ी संख्या में हमसे जुड़ रहे हैं. गढ़वी ने कहा कि हमारी पार्टी गुजरात के लोगों की परेशानियों जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दे को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूकता फैलाने के लिए लोगों के पास जा रहे हैं जिससे वह सभी बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंके.

'धार्मिक मुद्दा नहीं है आप का मुद्दा'

इसुदान गढ़वी ने कहा कि हमारी पार्टी सभी धर्मों के लिए समान रूप से व्यवहार करती है. किसी भी शासन को अपने लोगों के साथ धर्म और जाति को लेकर कभी भी भेदभाव नहीं करना चाहिए इसलिए हमारी सभी योजनाएं समाज के सभी लोगों के लिए है. आप ने पहले ही चुनावों में तीन मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा हुआ है. यह धर्म और जाति आधारित राजनीति हमारी पार्टी के लिए मायने नहीं रखते हैं.

इसुदान गढ़वी ने आगे कहा कि हमारी पार्टी यदि चुनाव में आई है तो उसका एकमात्र मकसद मंहगाई को और बेरोजगारी को खत्म करना है, इसलिए किसी धार्मिक मुद्दे पर राजनीती करने के बजाय हमारी पार्टी सिर्फ लोगों के लिए काम करना पसंद करेगी.

'आप ने गुजरात की जनता को दिए लाखों गैरंटी कार्ड' 

यसुदान गढ़वी ने कहा कि हमारी पार्टी लोगों से कल्याणकारी योजनाओं को लाने के लिए सिर्फ एक मौका मांग रही है क्योकि बीजेपी ने मोरबी पुल, जहरीली शराब त्रासदी और पेपर लीक जेसे मामलों ने हमें एक मजबूत सर्मथन दे दिया है. इन सब से गुजरात की जनता बेहद ही परेशान है और वह सभी बदलाव चाहते हैं. आप ने गुजरात की जनता को लाखों गैरंटी कार्ड दिए हैं. गढ़वी ने बताया कि उनकी पार्टी लोगों को अच्छा स्वास्थ्य, शिक्षा और मुफ्त बिजली और अन्य सुविधाएं प्रदान कराएगी.

गढ़वी ने कांग्रेस को घेरा

इसुदान गढ़वी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होनें  कहा कि कांग्रेस बस एक नाममात्र पार्टी बन कर रह गई है क्योंकि कांग्रेस तस्वीर में कहीं भी नहीं है. इसलिए वह हमारे वोट नहीं काट सकती है. वह आगामी चुनावों में मात्र 10 सीटों से ज्यादा नहीं जीत सकती है. जबकि आप आराम से गुजरात में सत्ता हासिल कर लेगी. 

यह भी  पढे़: Gujarat Election 2022: कांग्रस के लोग मुझे रोज गाली देते थे, गुजरात कोई पाकिस्तान है क्या?- सीएम शिवराज सिंह चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget