एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव बदल सकता है AAP की किस्मत, मिल सकता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

गुजरात विधानसभा चुनावों में यदि आम आदमी पार्टी को जीत हासिल होती है तो वह भाजपा और कांग्रेस की तरह ही राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है. आप की दिल्ली और पंजाब में सरकार है.

AAP in Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक है. इस बार का विधानसभा चुनावों का मुकाबला भी बेहद रोचक है. आम आदमी पार्टी ने चुनावों में शामिल हो कर चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबले में तब्दील कर दिया है. गुजरात चुनाव आम आदमी पार्टी की किस्मत को बदल सकते हैं. यदि इस चुनाव में आप को जीत हासिल होती है तो वह भाजपा और कांग्रेस की तरह एक राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है. वैसे फिलहाल आप दिल्ली और पंजाब की सत्ता में कायम है. इसके अलावा आप ने गोवा में 6.77% वोटों के साथ दो सीटें हासिल की थी. बस एक और राज्य में चुनाव में जीतने के बाद पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा मिल सकता है.

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतों की गणना 8 दिसंबर को की जाएगी. उसी दिन हिमाचल के विधानसभा चुनावों की भी गणना होनी है, जबकि चुनाव 12 नवंबर को हुए थे. चुनावी प्रचार की बात की जाए तो आप ने गुजरात के मुकाबले हिमाचल में कम चुनाव प्रचार किया था. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में चुनावी रैलियों में ज्यादा शामिल रहे हैं.
 
गुजरात की जीत आप के लिए लक्की

गुजरात की सत्ता में बीजेपी 27 सालों से कायम है. कांग्रेस के अलावा आप के चुनाव में शामिल होने से इस बार चुनाव तीन तरफा हो गया है. केजरीवाल ने गोवा की दो सीटों पर जीत के बाद कहा था कि गोवा में जीत से आप को राज्यस्तरीय पार्टा का दर्जा मिल गया है, बस एक और राज्य में जीत से नेशनल पार्टी का भी दर्जा मिल सकता है. आप को ऐसी उम्मीद है कि गुजरात में आप की जीत बड़ी पार्टा का दर्जा दिला सकती है.

आप का गुजरात दांव

गुजरात में आप ऐसी पार्टियों से मुकाबला करने जा रही है जो लंबे समय से राज्य की सत्ता में कायम है. राज्य में आप के दांव बहुत ऊंचे हैं क्योंकि 2017 के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर 90 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर (क्रमश: 49.05% और 41.44 प्रतिशत) हासिल किया था. राजनीतिज्ञों के अनुसार ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि गुजरात में आप को वही मतदाता वोट देंगे जो बीजेपी के कड़े विरोधी या कांग्रेस से निराश होंगे. हालांकि पार्टी की जीत के लिए यह चुनाव उसके विस्तार में सहायक होगी. गुजरात चुनावों में जीत से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी आप को मदद मिलेगी. लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक समेत आधा दर्जनों राज्यों में चुनाव होने हैं, जो आप को चुनावी मौका भी दे सकता है.

क्या कहते हैं चुनाव आयोग के नियम

चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार यदि किसी पार्टी को दो विधानसभा सीटों पर 6 प्रतिशत वोट मिल जाते हैं, जैसा कि आप ने गोवा में हासिल किया हुआ है या वह कुल विधानसभा सीटों में से तीन या उससे अधिक सीटें हासिल कर लेती है, तो पार्टी को राज्यस्तरीय दर्जा मिल जाता है. यदि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए पार्टी को 4 या उससे अधिक राज्यों में विधानसभा सीटें जीतनी जरूरी हैं. चुनाव आयोग ने 8 पार्टियों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया हुआ है, जिसमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा, एनसीपी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और टीएमसी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी पत्नी संग स्कूटर से नामांकन करने पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget