एक्सप्लोरर

Isudan Gadhvi Profile: AAP के गुजरात CM फेस इसुदान गढ़वी के बारे में ये दिलचस्प बातें नहीं जानते होंगे आप

Gujarat AAP CM Candidate: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढ़वी को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित किया है. 

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधान सभा चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं. पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी. वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को है. चुनाव के नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को होगा. गुजरात में कुल 182  सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 92 है. 

पहली बार राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपने  मुख्यमंत्री पद के चहेरे की घोषणा पहले ही कर दी थी. केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी को सीएम फेस घोषित किया है. इसुदान गढ़वी पेशे से पत्रकार रह चुके हैं.  पार्टी ने पंजाब की तरह गुजरात के लोगों  से इस संबंध में उनकी राय मांगी थी कि गुजरात का मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए. लोगों को राय के बाद ही पार्टी ने सीएम चहरे की घोषणा की. 

आइये इसुदान गढ़वी के बारे में कुछ अहम बातें जानते हैं 

-ईसूदान गढ़वी जिनकी उम्र 40 साल है उनका जन्म 10 जनवरी को देवभूमि द्वारका जिले के पिपलिया गांव में हुआ था.  उनके पास अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ से पत्रकारिता की डिग्री है. उन्होंने लगभग 17 साल पहले एक स्थानीय समाचार चैनल के साथ एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था. वह टीवी के लोकप्रिय एंकर रह चुके हैं. पत्रकार से नेता बने उन्होंने वीटीवी गुजराती में 'महामंथन' नामक एक शो की एंकरिंग भी की, जिसने ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की. यह शो खेती और कृषि से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालता था. एक पत्रकार के रूप में, वह अपनी आक्रामक शैली की एंकरिंग और ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे.

-उन्होंने समाचार शो के जरिए गुजरात के डांग और कपराडा तालुका में अवैध वनों की कटाई के 150 करोड़ रुपये के घोटाले को सबके सामने लेकर आये थे. उसके बाद इसुदान गढ़वी की लोकप्रियता बढ़ गई. इस शो ने ही सरकार को कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया था.  2015 में, इसुदान गढ़वी गुजरात के एक समाचार चैनल के सबसे कम उम्र के संपादक भी रह चुके है. 

-गढ़वी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से हैं. वह 14 जून 2021 में AAP में शामिल हो गए थे. जब अरविंद केजरीवाल पार्टी के राज्य मुख्यालय का उद्घाटन करने के लिए अहमदाबाद में थे. इसुदान गढ़वी को पार्टी द्वारा कराए गए पोल में 73% वोट मिले और उन्हें गुजरात चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया. उन्हें गुजरात में आप के ज़मीनी नेता के तौर पर जाना जाता  है.  इसुदान गढ़वी अपने गृहनगर खंबलिया से चुनाव लड़ने वाले है.

आपको बता दे गढ़वी  साल 2021 में एक विवाद में भी फंस चुके थे. गुजरात में एक पेपर लीक की घटना के बाद, आप कार्यकर्ताओं ने विरोध करने के लिए बीजेपी मुख्यालय कमलम में धावा बोल दिया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि  इसुदान गढ़वी ने शराब पीकर पार्टी कार्यालय में घुसने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने कि कोशिश की थी. हालांकि कि जब पुलिस कि जांच हुई तब शराब बहुत  कम मात्रा में पाई गयी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget