एक्सप्लोरर

Goa में Priyanka Gandhi का TMC-AAP पर निशाना, बोलीं- बाहर से आकर लोग आपके प्रदेश में राज नहीं कर सकते

Goa Election 2022: प्रियंका गांधी ने गोवा में रैली के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहर से आकर लोग आपके प्रदेश में राज नहीं कर सकते.

Goa Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोवा में सोमवार को एक रैली को संबोधित किया और कहा कि आज गोवा की सबसे बड़ी ज़रूरत ये है कि गोवा फिर से गोवा के लोगों के हाथों में आए. उन्होंने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहर से आकर लोग आपके प्रदेश में राज नहीं कर सकते. प्रियंका ने इस दौरान बिना नाम लिए तृणमूल कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि यहां बहुत सारी बाहर की पार्यटियां आ गई हैं. ये गोवा को मज़बूत बनाने या विकास के लिए नहीं आईं हैं, बल्कि इस मकसद से आई हैं कि उन्होंने खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर दिखाने का फैसला किया है उन्होंने. वो चाहते हैं कि उनकी पार्टी बढ़े, वो नहीं चाहते गोवा की जनता आगे बढ़े.

प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि अगर गोवा में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सरकारी कोष से 500 करोड़ रुपये रोजगार सृजन के लिए जारी किए जाएंगे और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा. उन्होंने 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गोवा के नुवेम में एक जनसभा को संबधित करते हुए यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों के आवंटन में होने वाले ‘घोटालों’ पर लगाम लगाने के लिए एक कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया जाएगा.

गोवा के लिए रविवार को जारी कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का जिक्र करते हुए प्रियंका ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि राज्य में रोजगार सृजन के लिए सरकारी कोष से 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि न्याय योजना के तहत पिछड़े तबके के परिवारों को 6,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाएगी, जिससे उन्हें गुजर-बसर करने में मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था में पूंजी का प्रवाह भी होगा. कांग्रेस ने मडगांव और पणजी में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने तथा महिलाओं के नेतृत्व वाले पुलिस थानों की संख्या में वृद्धि करने का आश्वासन दिया है.

पार्टी ने यह भी घोषणा की है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को 80 रुपये प्रति लीटर से ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा और अतिरिक्त राशि पर पार्टी सब्सिडी देगी. 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन तब बीजेपी ने कुछ क्षेत्रीय दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बना ली थी.

प्रियंका ने कहा, "आप जानते हैं कि मैं राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत कर रही हूं. उत्तर प्रदेश में हमने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है. ऐसा करने के दो-तीन कारण हैं. महिलाओं की आबादी 50 फीसदी है, इसलिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व पाना उनका अधिकार है."

संसद में बोले अमित शाह- Asaduddin Owaisi ने जेड प्लस सिक्योरिटी लेने से इंकार किया, मेरा अनुरोध है कि वो तुरंत ही सुरक्षा लें

चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की तरफ से सीएम उम्मीदवार बनाने का बाद आया नवजोत सिद्धू का पहला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget