एक्सप्लोरर

गोवा में बीजेपी सरकार पर संकट के बादल, AAP और TMC को मिला फायदा, जानें क्या कहता है Exit Poll

एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा (Goa) में ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC) का गठबंधन किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है. उसे 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है.

Goa Exit Poll: समुद्री राज्य गोवा में बीजेपी की सरकार की वापसी को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यहां पार्टी के अंदर की लड़ाई और मतभेद बाहर आने का फायदा आम आदमी पार्टी और टीएमसी को हो सकता है. गोवा में एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि वहां 2017 वाला इतिहास दोहराने का ही अनुमान है यानी 40 सीटों वाले गोवा विधानसभा में किसी भी सियासी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए लेकिन एग्जिट पोल में कोई भी पार्टी इतनी सीटों पर जीत हासिल करती नहीं दिख रही है. हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है और उसे 13 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 12 से 16 और आम आदमी पार्टी को 1 से 5 सीट मिल सकती है.

गोवा में AAP और TMC को फायदा

गोवा छोटा राज्य जरूर है लेकिन सियासी मैदान में इसकी अहमियत बहुत ज्यादा है. ऐसे में यहां दिल्ली से आई आम आदमी पार्टी और कोलकाता से आई तृणमूल कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस का हिसाब किताब बिगाड़ सकती है. एग्जिट पोल नतीजों की मानें तो ममता बनर्जी की टीएमसी का गठबंधन वहां किंगमेकर बन सकता है. उसे 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं यहां अन्य पार्टियों को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है.

गोवा में त्रिशंकु विधानसभा? (एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक)

कुल सीटें- 40

बीजेपी-   13-17 

कांग्रेस-   12-16

AAP-   1-5

TMC-   5-9

अन्य-    0-2

फिलहाल गोवा में बीजेपी बहुमत से दूर जरूर दिखाई दे रही है लेकिन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दोबारा सत्ता की कुर्सी पर बैठने के सपने को साकार होते देख रहे हैं. प्रमोद सावंत को भरोसा है कि प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी. गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन किया था. जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. दरअसल 2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता हासिल कर ली थी. इस चुनाव में उस वक्त आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य पार्टियों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें:

PM मोदी ने जो कहा था क्या यूपी की जनता भी वही फैसला सुनाने वाली है? Exit Poll के इन आंकड़ों से जानें

उत्तराखंड में BJP बहुमत से दूर, अपनी बदौलत सरकार बनाने की स्थिति में नहीं कांग्रेस, जानें क्या कहता है Exit Poll

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget