एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला ने ममता बनर्जी की रैली में ईवीएम पर उठाए सवाल, कहा- यह मशीन चोर है

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भारत के सामने फिर से चुनौती आई है. लोगों को बांटा जा रहा है. मुस्लमानों को हिंदुओं से अलग किया जा रहा है.

कोलकाताः केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली को संबोधित करने पहुंचे जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने रैली के मंच से मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को भी अपने निशाने पर लिया. फारूक अब्दुल्ला ने EVM को चोर मशीन कहा. इस दौरान मंच पर मौजूद सभी दलों के नेताओं से आह्वान किया कि हम सभी को आपसी भेदभाव भूलकर मिलकर चुनाव लड़ना होगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमें देश में मोहब्बत पैदा करना है तो बीजेपी को उखाड़ फेंकना होगा.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''इवीएम चोर मशीन है. इस मशीन को खत्म करना चाहिए और इस मशीन से वोट कैसे चोरी की जाती है अभी हमने देखा है. हमें चुनाव आयोग से मांग करनी चाहिए कि फिर से बैलेट के जरिए चुनाव करवाना चाहिए.'' देश की हालत को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं मुस्लमान जरूर हूं लेकिन भारत का हिस्सा हूं.

फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि हर कश्मीरी इस देश के साथ रहना चाहता है. वहां के लोग आपके साथ रहना चाहते हैं. वहां के लोग आपके साथ जीना-मरना चाहते हैं. बीजेपी की सरकार ने साढ़े चार साल में देश को तोड़ दिया है. मैं कहता हूं कि अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें देश के लोगों को उस प्रांत से मोहब्बत करनी होगी. वहां के लोगों से मोहब्बत करनी होगी.''

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भारत के सामने फिर से चुनौती आई है. लोगों को बांटा जा रहा है. मुसलमानों को हिंदुओं से अलग किया जा रहा है. असम में लोगों के बीच आग लगी हुई है. मणिपुर और नगालैंड हर जगह आग लगाई जा रही है. भारत के नेताओं को एकजुट होकर देश को इस आग से बचाना होगा.

यह भी पढ़ें-

ममता की मेगा रैली: 4 सीएम, 6 पूर्व सीएम सहित एक पूर्व पीएम का बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget