एक्सप्लोरर

Fact Check: राहुल गांधी पर मुकेश अंबानी ने किया पलटवार, वायरल हुआ बयान? जानिए क्या है इसका असली सच

Fact Check News: राहुल गांधी अक्सर ही अपनी सभाओं में मुकेश अंबानी को लेकर बयान देते रहे हैं. इस बीच मुकेश अंबानी से जुड़ा एक पोस्ट वायरल हो रहा है. आइए इसकी सच्चाई जानते हैं.

Rahul Gandhi-Mukesh Ambani Fact Check: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को लेकर बयान देते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की जा रही है, जिसमें दावा किया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने राहुल गांधी को 'भ्रष्टाचारी' बताया है. पोस्ट में मुकेश अंबानी के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने राहुल की संपत्ति समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे हैं. 

हालांकि, जब विश्वास न्यूज ने इस दावे की जांच की को पता चला कि मुकेश अंबानी की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मुकेश अंबानी और राहुल गांधी को लेकर क्या दावा किया गया था और फैक्ट चेक के दौरान क्या सच्चाई सामने आई है. 

राहुल गांधी को लेकर क्या दावा किया गया है? 

फेसबुक पर सोशल मीडिया यूजर Bhagirath Mal ने JHUNJHUNU RJ18 से बने एक पब्लिक ग्रुप में मुकेश अंबानी के फर्जी पलटवार वाले बयान को शेयर किया है. वायरल पोस्ट को जिस पब्लिक ग्रुप में शेयर किया गया है, उसके करीब 57 हजार से ज्यादा मेंबर्स हैं. सोशल मीडिया के कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स के जरिए इसी तरह की पोस्ट को शेयर किया गया है. दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी ने राहुल को लेकर पलटवार किया है. 


Fact Check: राहुल गांधी पर मुकेश अंबानी ने किया पलटवार, वायरल हुआ बयान? जानिए क्या है इसका असली सच

फैक्ट चेक में बयान को लेकर क्या सच्चाई सामने आई?

वायरल पोस्ट को लेकर किए गए फैक्ट चेक के दौरान राहुल गांधी से जुड़ी कई ऐसी रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें उन्होंने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को निशाने पर लिया. हालांकि, इस दौरान एक भी ऐसी पोस्ट नहीं मिली, जिसमें बताया गया है कि मुकेश अंबानी ने राहुल पर पलटवार किया है. सर्च के दौरान वायरल हो रही पोस्ट की तरह ही एक और पोस्ट मिली. इसे 2020 में शेयर किया गया है और दावा है कि अनिल अंबानी ने भी राहुल पर पलटवार किया था. 


Fact Check: राहुल गांधी पर मुकेश अंबानी ने किया पलटवार, वायरल हुआ बयान? जानिए क्या है इसका असली सच

इससे ये बात भी साफ हो जाती है कि वायरल हो रही पोस्ट नई नहीं है. इसे अलग-अलग समय पर लोगों के बीच वायरल किया जाता रहा है. वहीं, जब इस पोस्ट को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की पीआर टीम से संपर्क किया तो उन्होंने भी इस भ्रामक दावे को सिरे से नकार दिया. टीम ने कहा कि पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है. 

फैक्ट चेक से क्या निष्कर्ष निकला है? 

मुकेश अंबानी के राहुल गांधी पर पलटवार करने के दावे के साथ शेयर की गई पोस्ट फर्जी और मनगढ़ंत हैं. रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन की तरफ से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है. पोस्ट में किए गए दावे फैक्ट से मीलों दूर हैं और पूरी तरह से काल्पनिक हैं. 

Disclaimer: This story was originally published by Vishvas News, and translated by ABP Live as part of the Shakti Collective 

यह भी पढ़ें: वोटिंग के लिए लाइन तोड़ने पर चिरंजीवी को वोटर ने डांटा? जानिए क्या है वायरल वीडियो की असल सच्चाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget