एक्सप्लोरर

Fact Check: नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कितना सच है वायरल हो रहा वीडियो? यहां जानिए

Fact Check News: नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने से पहले आरजेडी-कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार में थे. उन्हें लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Nitish Kumar Viral Video Fact Check: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर दावा किया गया है कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर से पलटी मार ली है. उनके एक बयान का वीडियो वायरल कर ये दावा किया गया है. वीडियो में नीतीश को कहते हुए सुना जा सकता है कि 14 में जो लोग आए हैं, वो 24 के आगे रह पाएंगे या नहीं. 

वहीं, जब विश्वास न्यूज ने नीतीश कुमार के बयान को लेकर फैक्ट चेक किया तो पता चला कि वायरल वीडियो में किया गया दावा भ्रामक है. बिहार सीएम के बयान वाला वीडियो दो साल पुराना है. ये 2022 से जुड़ा हुआ है, जब नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू ने आरजेडी के साथ गठबंधन कर लिया था. उस वक्त वह बिहार के मुख्यमंत्री बने थे और राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई गई थी. 

नीतीश कुमार वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अब्दुल एच खान नाम के एक यूजर ने वीडियो को शेयर किया है. वीडियो को 12 मई 2024 को शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "जो चौदह में आए, वो चौबीस में रह पाएंगे की नही रह पाएंगे ये मैं नहीं कह सकता– नीतीश कुमार चच्चा फिर से पलटी मारने की पूरी तैयारी में हैं. हवा का रुख पता चल चुका है."
Fact Check: नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कितना सच है वायरल हो रहा वीडियो? यहां जानिए

फैक्ट चेक में क्या पता चला है?

नीतीश कुमार के बयान को लेकर जब फैक्ट चेक किया गया तो एनडीटीवी न्यूज वेबसाइट पर एक रिपोर्ट मिली, जो 10 अगस्त, 2022 को पब्लिश की गई थी. इसमें कहा गया कि बीजेपी छोड़कर आरजेडी संग गठबंधन करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा है कि बीजेपी 2024 में भी जीत हासिल कर पाए, ये जरूरी नहीं है. 


Fact Check: नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कितना सच है वायरल हो रहा वीडियो? यहां जानिए

फैक्ट चेक दौरान टाइम्स नाउ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी एक वीडियो मिली, जिसे 10 अगस्त 2022 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो में नीतीश कुमार के बीजेपी को लेकर दिए गए बयान को भी सुना जा सकता है. वीडियो को 23 सेकेंड पर नीतीश बीजेपी को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

फैक्ट चेक के बाद क्या निष्कर्ष निकला? 

बिहार सीएम के बयान को लेकर फैक्ट चेक करने के साथ ही ये साफ हो गया कि वीडियो दो साल पुराना है. नीतीश कुमार के बयान से जुड़ा वीडियो 2022 का है. वर्तमान में इस जिस यूजर के जरिए शेयर किया गया है, उसने गलत और भ्रामक दावे के साथ इसे अपलोड किया है. यूजर की आईडी को स्कैन करने पर पता चला कि वह एक खास विचारधारा से संबंधित पोस्ट करता रहा है. 

Disclaimer: This story was originally published by Vishvas News, and translated by ABP Live as part of the Shakti Collective.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर मुकेश अंबानी ने किया पलटवार, वायरल हुआ बयान? जानिए क्या है इसका असली सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget