एक्सप्लोरर

Exit Polls 2023: तीन राज्य-तीन एग्जिट पोल, जानिए 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कर रहे हैं इशारा

Exit Polls Result 2023: नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2024 के लोकसभा चुनाव पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं तीनों राज्यों के एग्जिट पोल किस ओर इशारा कर रहे हैं...

Meghalaya-Tripura-Nagaland Exit Polls 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल (Exit Polls 2023) सामने आ गए हैं. इस साल इन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे इसी साल होने वाले 6 अन्य राज्यों के चुनावों की सियासी पटकथा लिखने में अहम भूमिका निभाएंगे. जिसका सीधा असर लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ना तय है.

नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के राज्यों में 5 लोकसभा सीटें हैं. जिनमें से नगालैंड की एक लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में बीजेपी की सहयोगी एनडीपीपी को जीत हासिल हुई थी. मेघालय की दो लोकसभा सीटें में से शिलॉन्ग सीट पर कांग्रेस और तुरा सीट पर बीजेपी की पूर्व सहयोगी एनपीपी को जीत हासिल हुई थी. वहीं, त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का ही कब्जा है.

वहीं, विधानसभा चुनावों को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी आसानी से सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है. वहीं, मेघालय चुनाव को लेकर सामने आए सभी एग्जिट पोल त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा कर रहे हैं. त्रिपुरा के पूर्व राजपरिवार के प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा के नेतृत्व में टिपरा मोथा पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से सीपीआई (एम) और कांग्रेस रसालत में जाते दिख रहे हैं. आइए जानते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजों में किस पार्टी को कैसी जीत मिल रही है... 

मेघालय एग्जिट पोल दे रहे कांग्रेस को झटका

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए तमाम एग्जिट पोल में कांग्रेस के सिकुड़ने का अनुमान लगाया गया है. जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल में 60 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 3 से 6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई हैं. बीजेपी को 6 से 11 मिलती दिख रही हैं. बंगाली मतदाताओं के भरोसे चुनावी मैदान में उतरीं ममता बनर्जी की टीएमसी को भी 8 से 13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. सत्तारूढ़ दल एनपीपी को 21 से 26 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, अन्य के खाते में 10 से 19 सीटें जाती दिख रही हैं.

इंडिया टुडे-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 6 से 12 सीटें मिलती दिख रही हैं. मेघालय के इस एग्जिट पोल में बीजेपी के महज 4 से 8 सीटों पर सिमटने की संभावना है. वहीं, एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. अन्य के खाते में 17 से 29 सीटें जाने की संभावना है. टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल की बात करें, तो बीजेपी को 3 से 6, कांग्रेस को 2 से 5, एनपीपी को 18 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के मुताबिक, अन्य को 23-37 सीटें मिल सकती हैं.

इन एग्जिट पोल के आधार पर देखा जाए तो 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की दो सीटों पर कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. वहीं, एनपीपी और बीजेपी के लिए एग्जिट पोल खुशखबरी की तरह हैं. जो विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी पार्टियों को बढ़त दिखाते नजर आ रहे हैं.

नगालैंड में और सिकुड़ गई कांग्रेस

इंडिया टुडे-माय एक्सिस के नगालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर सामने आए एग्जिट पोल के मुताबिक, 60 सीटों वाले राज्य में बीजेपी गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, कांग्रेस को महज 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं. एनपीएफ को 3 से 8 सीटें और अन्य को 5 से 15 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को 35 से 43 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस के खाते में 1 से 3 सीटें जाने की संभावना है. एनपीएफ को 2 से 5 सीटें, एनपीपी को शून्य से 1 सीटे और अन्य को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 39 से 49 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को शून्य और एनपीएफ को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, अन्य के खाते में 7 से 17 सीटें जाती दिख रही हैं. इन तीनों एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में नगालैंड की इकलौती सीट पर बीजेपी की सहयोगी एनडीपीपी का वर्चस्व बरकरार रहने की उम्मीद है. 

त्रिपुरा में टिपरा मोथा का उभार बनेगा चुनौती

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों को लेकर सामने आए आज तक-माय एक्सिस के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 36 से 45 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, कांग्रेस और वामदलों के गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है. त्रिपुरा के पूर्व राजपरिवार की पार्टी टिपरा मोथा यानी टीएमपी को 9 से 16 मिलने की उम्मीद जताई गई है. जी न्यूज-मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 29 से 36, कांग्रेस को 13 से 21, टीएमपी को 11 से 16 और अन्य को शून्य से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं.

वहीं, टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 24, कांग्रेस गठबंधन को 21, टिपरा मोथा पार्टी को 14 और अन्य के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए तीन एग्जिट पोल पर नजर डालें तो त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस से ज्यादा टिपरा मोथा पार्टी से टुनौती मिलने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें:

Exit Polls 2023: त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में कौन है सबसे छोटी पार्टी? एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी से लेकर कांग्रेस का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today Update: 'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
IND W vs PAK W: ‘आज फिर टूटेंगे टीवी’, भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर बने एक से एक फनी मीम्स, सोशल मीडिया पर मजाक तो देखिए
‘आज फिर टूटेंगे टीवी’, भारत से हार के बाद पाकिस्तान पर बने एक से एक फनी मीम्स, सोशल मीडिया पर मजाक तो देखिए
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
Video: 27,000 में गुरुग्राम में शानदार जिंदगी! 25 साल की लड़की का बजट प्लान देख हैरान रह गए यूजर्स
27,000 में गुरुग्राम में शानदार जिंदगी! 25 साल की लड़की का बजट प्लान देख हैरान रह गए यूजर्स
Tata Tiago vs Maruti Swift: बजट और माइलेज में कौन सी कार बेस्ट, छोटी फैमिली के लिए क्या है बेहतर विकल्प?
बजट और माइलेज में कौन सी कार बेस्ट, छोटी फैमिली के लिए क्या है बेहतर विकल्प?
Embed widget