एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में अर्धशतक का खेल, ये गणित कभी नहीं होता फेल

Exit Polls 2024 Lok Sabha Election: एग्जिट पोल्स आते ही आप यहां बताए गए गणित का फॉर्मूला अपना कर पता कर सकते हैं कि असलियत में जीतने वाले गठबंधन को आखिर 4 जून को कितनी सीटें मिल सकती हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए एक जून को शाम 6:30 तक सांतवें चरण का मतदान खत्म हो जाएगा. इसके बाद देश के तमाम टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे. देश में हवा किस ओर बह रही है, इसका अनुमान इन एग्जिट पोल्स द्वारा दिए गए नंबरों के औसत से लग जाता है.

साल 2009 से 2019 तक के जो भी एग्जिट पोल रिजल्ट से पहले जारी किए गए थे, उनके औसत नंबरों को देखें तो साफ पता चलता है कि जीतने वाली पार्टी या गठबंधन को एग्जिट पोल में जो औसत नंबर मिले, असली रिजल्ट में उस पार्टी या गठबंधन को लगभग 50 सीटें ज्यादा मिली हैं.

2009 का आंकड़ा

साल 2009 के लोकसभा चुनाव में दो बड़े गठबंधन चुनावी मैदान में थे. United Progressive Alliance (UPA) और National Democratic Alliance (NDA). यूपीए में वो पार्टियां शामिल थीं, जो कांग्रेस पार्टी के साथ थीं. वहीं एनडीए में वो पार्टियां शामिल थीं जो बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही थीं.

2009 के लोकसभा चुनाव में जो एग्जिट पोल जारी किए गए थे, उनमें यूपीए को औसत 195 सीटें दी गई थीं. जबकि, एनडीए को औसत 185 सीटें मिली थीं. वहीं जब चुनाव का रिजल्ट सामने आया तो जीतने वाले गठबंधन यूपीए को 262 सीटें मिलीं और एनडीए को 158 सीटें. इनमें अंतर देखें तो जीतने वाले गठबंधन यानी यूपीए को मिले एग्जिट पोल के नंबर और असली नंबर में लगभग 54 सीटों का अंतर था.

इस चुनाव में Star-Nielsen ने यूपीए को 199 सीटें दी थीं. वहीं NDA को 196. CNN IBN-Dainik Bhaskar ने UPA को 195 सीटें दी थीं, जबकि एनडीए को 175. इंडिया टुडे-सी वोटर ने यूपीए को 195 सीटें दी थीं. वहीं एनडीए को 189 सीटें दी थीं. हेडलाइन्स टुडे की बात करें तो एग्जिट पोल में इसने यूपीए को 191 सीटें दी थीं, जबकि एनडीए को 180 सीटें दी थीं. इन सभी आंकड़ों का जब औसत निकाला गया तो एग्जिट पोल में यूपीए को 195 सीटें मिलीं और एनडीए को 185 सीटें मिलीं. जबकि, असली नतीजों की बात करें तो यूपीए को इस लोकसभा चुनाव में 262 सीटें मिली थीं. वहीं एनडीए को इस चुनाव में 158 सीटें मिली थीं.

2014 का आंकड़ा

साल 2014 में भी यूपीए और एनडीए गठबंधन चुनावी मैदान में थे. इस चुनाव में 2009 के मुकाबले आंकड़े बदल गए थे. मतदान के बाद जब एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए तो सब हैरान रह गए. एनडीए गठबंधन को न्यूज 24 चाणक्या ने सबसे ज्यादा 340 सीटें दी थीं. वहीं कांग्रेस को सिर्फ 70 सीटें. जबकि, इंडिया टुडे सी वोटर, सीएनएन आईबीएन-सीएसडीएस, एनडीटीवी-हंसा रिसर्च की बात करें तो इन लोगों ने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 289, 280 और 279 सीटें दी थीं.

वहीं ABP News-Nielsen ने 274, India Today-Cicero ने 272 और Times Now-ORG ने NDA को एग्जिट पोल में 249 सीटें दी थीं. इन तमाम आंकड़ों का जब औसत निकाला गया तो एग्जिट पोल्स में एनडीए को 283 सीटें मिलीं. लेकिन जब असली रिजल्ट आया तो एनडीए को 336 सीटें मिलीं. इस बार भी जीतने वाले गठबंधन को एग्जिट पोल्स में मिले औसत नंबरों के मुकाबले असली रिजल्ट में 53 सीटें ज्यादा मिलीं.

2019 का आंकड़ा

2019 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में India Today-Axis ने जीतने वाले गठबंधन एनडीए को सबसे ज्यादा 352 सीटें दी थीं. जबकि, News24-Today's Chanakya ने एनडीए को 350 सीटें दी थीं. वहीं News18-IPSOS ने 336, VDP Associates ने 333, Sudarshan News ने 313, Times Now-VMR ने 306, Suvarna News ने 305, India Tv-CNX ने 300, India News-Polstrat ने 287, CVoter ने 287, News Nation ने 286, ABP-CSDS ने 277 और NewsX-Neta ने 242 सीटें एनडीए गठबंधन को दी थीं.

जब इन सबका औसत निकाला गया तो एनडीए गठबंधन को औसत 306 सीटें एग्जिट पोल्स में मिलीं. वहीं जब असली रिजल्ट आया तो इसमें एनडीए को कुल 353 सीटें मिलीं. यानी इस बार भी एग्जिट पोल्स और असली आंकड़ों में 47 सीटों का अंतर रहा. इन तीन चुनावों के लोकसभा नतीजों और एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का अध्ययन करने के बाद हम ये कह सकते हैं कि जीतने वाले गठबंधन को एग्जिट पोल्स में जो औसत नंबर मिलते हैं, असली नतीजे इससे लगभग 50 सीटों की बढ़त के साथ आते हैं.

ये भी पढ़ें: Exit Polls 2024: कैसे होते हैं एग्जिट पोल, क्या है इसका इतिहास और कितना सटीक बैठते हैं आंकड़े? समझिए पूरी बात

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget