एक्सप्लोरर

Election Results Winners List: मिल्कीपुर में BJP जीत की ओर, दिल्ली में केजरीवाल-सिसोदिया हारे; इरोड में DMK का परचम, जानें सभी सीटों का हाल

Assembly Election Results Winners List: दिल्ली में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान हुआ था. दिल्ली में 2013 में AAP सरकार बनी थी. इसके बाद से कोई दूसरी पार्टी सत्ता में नहीं आई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज 8 फरवरी (शनिवार) को नतीजे आ गए. इसके साथ ही यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव में भी मतगणना हुई. दिल्ली में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है. 
 
मिल्कीपुर-इरोड का क्या है हाल?

- मिल्कीपुर में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान को जीत मिली है.
- इरोड में डीएमके की जीत पक्की मानी जा रही है. 

दिल्ली में कौन किस सीट से जीता?

- दिल्ली की कोंडली सीट पर सबसे पहले मतगणना पूरी हो गई है. यहां से आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की. कुलदीप कुमार को 61792 वोट मिले. उन्होंने 6293 वोटों से बीजेपी उम्मीदवार को हराया. 
- त्रिनगर से बीजेपी उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता 15753 वोट से जीत गए हैं.
- जंगपुरा से हारे मनीष सिसोदिया. बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने मात दी. 
- मंजिंदर सिंह सिरसा 17376 वोट से जीत गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी. 
- नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दी मात

दिल्ली की किस सीट से कौन उम्मीदवार?

सीट आप  बीजेपी  कांग्रेस नतीजे
नरेला शरद चौहान राज करण खत्री अरुणा कुमारी राज करण खत्री (BJP)
तिमारपुर सुरेंद्र पाल सिंह सूर्य प्रकाश खत्री

लोकेंद्र चौधरी

 

सूर्य प्रकाश खत्री (BJP)
आदर्श नगर मुकेश गोयल राज कुमार भाटिया शिवांक सिंघल राज कुमार भाटिया (BJP)
मुंडका जसबीर कराला गजेंद्र दराल धर्मपाल लाकड़ा गजेंद्र दराल (BJP)
मंगोलपुरी राकेश जाटव राजकुमार चौहान हनुमान चौहान राजकुमार चौहान (BJP)
रोहिणी प्रदीप मित्तल विजेंद्र गुप्ता  सुमेश गुप्ता विजेंद्र गुप्ता (BJP)
चांदनी चौक पुनर्दीप सिंह साहनी   सतीश जैन मुदित अग्रवाल पुनर्दीप सिंह साहनी (AAP)
पटेल नगर प्रवेश रतन राजकुमार आनंद कृष्णा तीरथ प्रवेश रतन (AAP)
मादीपुर राखी बिड़लान  उर्मिला कैलाश गंगवाल जेपी पंवार उर्मिला कैलाश गंगवाल (BJP)
जनकपुरी प्रवीण कुमार आशीष सूद  हरबनी कौर आशीष सूद (BJP)
बिजवासन सुरेंद्र भारद्वाज  कैलाश गहलोत देवंद्र सहरावत कैलाश गहलोत (BJP)
पालम जोगिंदर सोलंकी कुलदीप सोलंकी मांगे राम कुलदीप सोलंकी (BJP)
जंगपुरा मनीष सिसोदिया सरदार तरविंदर सिंह मारवाह फरहद सूरी सरदार तरविंदर सिंह मारवाह (BJP)
देवली प्रेम कुमार चौहान एलजेपी-रामविलास राजेश चौहान प्रेम कुमार चौहान (AAP)
त्रिलोकपुरी अंजना पारचा रविकांत उज्जैन अमरदीप रविकांत उज्जैन (BJP)
पटपड़गंज अवध ओझा   रवींद्र सिंह नेगी अनिल कुमार रवींद्र सिंह नेगी (BJP)
कृष्णा नगर विकास बग्गा  अनिल गोयल गुरुचरण सिंह राजू अनिल गोयल (BJP)
गांधी नगर नवीन चौधरी अरविन्दर सिंह लवली कमल अरोड़ा अरविन्दर सिंह लवली (BJP)
शाहदरा पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी  संजय गोयल जगह सिंह संजय गोयल (BJP)
मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान मोहन सिंह बिष्ट अली मेहंदी मोहन सिंह बिष्ट (BJP)
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर करतार सिंह तंवर राजिंदर तंवर करतार सिंह तंवर (BJP)
किराड़ी अनिल झा  बजरंग शुक्ला राजेश गुप्ता अनिल झा (AAP)
विश्वास नगर दीपक सिंघला ओम प्रकाश शर्मा राजीव चौधरी ओम प्रकाश शर्मा (BJP)
रोहतास नगर सरिता सिंह   जितेंद्र महाजन सुरेश वती चौहान जितेंद्र महाजन (BJP)
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी  अभय वर्मा सुमीत शर्मा अभय वर्मा (BJP)
बदरपुर राम सिंह नारायण दत्त शर्मा अर्जुन भडाना राम सिंह (AAP)
सीलमपुर जुबैर चौधरी  अनिल गौड़ अब्दुल रहमान जुबैर चौधरी (AAP)
सीमापुरी  वीर सिंह धींगान  कुमारी रिंकू राजेश लिलोठिया वीर सिंह धींगान (AAP)
घोंडा  गौरव शर्मा  अजय महावर भीष्म शर्मा अजय महावर (BJP)
करावल नगर मनोज त्यागी कपिल मिश्रा पीके मिश्रा कपिल मिश्रा (BJP)
मटियाला सोमेश शौकीन  संदीप सहरावत रघुविंदर शौकीन संदीप सहरावत (BJP)
बुराड़ी  संजीव झा  जनता-दल यूनाइटेड मंगेश त्यागी संजीव झा (BJP)
बादली अजेश यादव दीपक चौधरी देवेंद्र यादव दीपक चौधरी (BJP)
रिठाला  मोहिंदर गोयल कुलवंत राणा  सुशांत मिश्रा कुलवंत राणा (BJP)
बवाना जय भगवान  रवींद्र कुमार सुरेंद्र कुमार रवींद्र कुमार (BJP)
सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत  कर्म सिंह कर्मा जयकिशन मुकेश कुमार अहलावत (AAP)
नांगलोई जाट  रघुविंदर शौकीन मनोज शौकीन रोहित चौधरी मनोज शौकीन (BJP)
शालीमार बाग  बंदना  कुमारी रेखा गुप्ता प्रवीण जैन रेखा गुप्ता (BJP)
शकुर बस्ती सत्येंद्र जैन   करनैल सिंह सतीश लूथरा करनैल सिंह (BJP)
त्रिनगर  प्रीति तोमर  तिलक राम गुप्ता सत्येंद्र शर्मा तिलक राम गुप्ता (BJP)
वजीरपुर राजेश गुप्ता पूनम शर्मा रागिनी नायक पूनम शर्मा (BJP)
मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी  अशोक गोयल कुंवर करण सिंह अशोक गोयल (BJP)
सदर बाजार  सोम दत्त  मनोज कुमार जिंदल अनिल भारद्वाज सोम दत्त (AAP)
मटिया महल आले मोहम्मद   दीप्ति इंदौरा असीम अहमद खान आले मोहम्मद (AAP)
बल्लीमारन इमरान हुसैन  कमल बागड़ी हारून युसूफ इमरान हुसैन (AAP)
करोल बाग विशेष रवि  दुष्यंत गौतम राहुल धनक विशेष रवि (AAP)
मोती नगर शिव चरण गोयल  हरीश खुराना राजेंद्र नामधारी हरीश खुराना (BJP)
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला मनजिंदर सिंह सिरसा धर्मपाल चंदेला मनजिंदर सिंह सिरसा (BJP)
हरि नगर सुरेंद्र सेतिया  श्याम शर्मा प्रेम शर्मा श्याम शर्मा (BJP)
तिलक नगर जरनैल सिंह श्वेता सैनी पीएस बावा जरनैल सिंह (AAP)
विकासपुरी महिंदर यादव   पंकज कुमार सिंह जितेंद्र सोलंकी  पंकज कुमार सिंह (BJP)
उत्तम नगर  पोश बाल्यान   पवन शर्मा मुकेश शर्मा पवन शर्मा (BJP)
द्वारका विनय मिश्रा  प्रद्युम्न राजपूत आदर्श शास्त्री प्रद्युम्न राजपूत (BJP)
दिल्ली कैंट वीरेंद्र सिंह कादियान भुवन तंवर प्रदीप कुमार उपमन्यु वीरेंद्र सिंह कादियान (AAP)
राजेंद्र नगर दुर्गेश पाठक   उमंग बजाज विनीत यादव उमंग बजाज (BJP)
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा संदीप दीक्षित प्रवेश वर्मा (BJP)
कस्तुरबा नगर रमेश पहलवान नीरज बसोया अभिषेक दत्त नीरज बसोया (BJP)
मालवीय नगर  सोमनाथ भारती  सतीश उपाध्याय जितेंद्र कुमार कोचर सतीश उपाध्याय (BJP)
महरौली नरेश यादव   गजेंद्र यादव पुष्पा सिंह गजेंद्र यादव (BJP)
अंबेडकर नगर अजय दत्त खुशीराम चुनार जय प्रकाश अजय दत्त (AAP)
संगम विहार  दिनेश मोहनिया चंदन कुमार चौधरी हर्फ चौधरी चंदन कुमार चौधरी (BJP)
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा राय गर्वित सिंघवी शिखा राय (BJP)
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी अलका लांबा  आतिशी (AAP)
तुगलकाबाद  सही राम  रोहतास बिधूड़ी वीरेंद्र बिधूड़ी सही राम (AAP)
ओखला अमानातुल्ला खान  मनीष चौधरी अरीबा खान अमानातुल्ला खान (AAP)
कोंडली कुलदीप कुमार  प्रियंका गौतम अक्षय कुमार कुलदीप कुमार (AAP)
बाबरपुर गोपाल राय  अनिल वशिष्ठ हाजी मोहम्मद इशराक खान गोपाल राय (AAP)
गोकुलपुर सुरेंद्र कुमार  प्रवीण निमेष ईश्वर बागरी सुरेंद्र कुमार (AAP)
नजफगढ़ तरुण यादव नीलम पहलवान सुषमा यादव नीलम पहलवान (BJP)
आरके पुरम प्रमिला टोकस अनिल शर्मा विशेष टोकस अनिल शर्मा (BJP)

 दिल्ली में कुल कितने उम्मीदवार? 

दिल्ली की 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली में इस बार AAP, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. दिल्ली में 2013 में पहली बार आम आदमी पार्टी सरकार बनी थी. तब 49 दिन चली सरकार में कांग्रेस का समर्थन था. हालांकि, इसके बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा. 2015 में जब राजधानी में फिर चुनाव हुए तो AAP ने प्रचंड जीत हासिल की. इसके बाद 2020 में भी आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला.

27 साल से सत्ता से बाहर है बीजेपी
पिछले तीन चुनाव से बीजेपी भले ही दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर रही है. लेकिन दिल्ली की सत्ता से वह पिछले 27 साल से बाहर है. यहां 1993 में आखिरी बार बीजेपी की सरकार बनी थी, जो 1998 तक चली. इसके बाद बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं जीती. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget